फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   On remand accused of killing a young man by crushing him with a car

कार से कुचलकर युवक की हत्या करने का आरोपी रिमांड पर

Wed, 09 Mar 2022 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
On remand accused of killing a young man by crushing him with a car
रोहतक। शनिवार को पानीपत के युवक सागर (28) की कार से कुचलकर हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किलाजफरगढ़ के युवक दीपक को मंगलवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस का कहना है कि अब मामले में यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि कार में सवार दूसरे युवक की वारदात में भूमिका है या नहीं। दूसरा युवक रोहतक के एक पूर्व डीएसपी का बेटा बताया गया है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश सैनी ने दी शिकायत में बताया कि पांच मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि पानीपत निवासी युवक को ट्रामा सेंटर रोहतक ले जाया गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। युवक को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया। मृतक युवक की पहचान सागर निवासी थर्मल कालोनी पानीपत के तौर पर हुई। उसके पिता महाबीर ने शिकायत दी कि उसका बेटा सागर अपने दोस्त राजन व अजय के साथ कार में सवार होकर पानीपत से रोहतक आ रहा था। जब सागर जींद चौक हिसार बाईपास पुल के पास पहुंचे तो पुल पर जाम लगा हुआ था। जाम में ऑडी कार व दूसरी कार भिड़ गई। सागर की गाड़ी का बंपर टूट गया। सागर ने ऑङी चालक को रुकने का इशारा किया तो ऑडी चालक भाग गया। आगे कुछ दूरी पर जाम होने पर सागर को वहीं ऑडी कार रुकी मिली। सागर ने चालक को कार रुकने का इशारा किया। उसी समय जाम खुलने पर ऑङी चालक ने कार को तेज गति से भगा लिया। आरोप है कि सागर को मारने की मंशा से ऑडी चालक ने उसे टक्कर मारकर कुचल दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर ऑडी कार चालक दीपक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed