{"_id":"68a63630408f099baf036352","slug":"on-24th-a-flag-march-will-be-taken-out-for-balaji-dham-dobh-rohtak-news-c-17-roh1020-712119-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बालाजी धाम डोभ के लिए 24 को निकाली जाएगी पैदल ध्वजा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बालाजी धाम डोभ के लिए 24 को निकाली जाएगी पैदल ध्वजा यात्रा
Thu, 21 Aug 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। भिवानी रोड स्थित बालाजी धाम डोभ के संस्थापक प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल व शनि देव मित्र मंडल के प्रधान नवीन तनेजा ने बताया कि शनि देव मित्र मंडल तेज कॉलोनी व भक्तों के सहयोग से प्रत्येक रविवार को दुर्गा भवन मंदिर, भिवानी स्टैंड से पैदल ध्वजा यात्रा डोभ के लिए जाती है।
24 अगस्त को 51वीं यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि बालाजी का भव्य दरबार सजाया जाएगा। ज्योत प्रचंड पुरुषोत्तम दास बंसल करेंगे। पूरे रास्ते संकीर्तन किया जाएगा। इसके लिए गीता बावरी, पूजा शाहा, चिराग जांगड़ा को आमंत्रित किया गया है। मंच संचालन बिट्टू दुआ करेंगे। साथ ही, धाम पर संकीर्तन, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा।