फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ombudsman will resolve complaints of MDU students

Rohtak News: एमडीयू के विद्यार्थियों की शिकायतें निपटाएंगे ओम्बडस्मैन

Mon, 20 May 2024 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Ombudsman will resolve complaints of MDU students
रोहतक। एमडीयू व संबद्ध महाविद्यालय से जुड़े विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब इनकी शिकायतों पर सुनवाई व समाधान निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से होगा। इसके लिए विवि प्रशासन ने शिकायतों के निपटारे के लिए ओम्बडस्मैन की नियुक्ति की है। पहली विवि से बाहर का कोई व्यक्ति शिकायतों की सुनवाई कर उनका निपटारा करेगा। इससे न केवल पारदर्शिता आएगी बल्कि जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

एमडीयू का अपना मैकेनिज्म है। इसके तहत कॉलेज स्तर पर प्राचार्य, विवि में एचओडी व अन्य स्तर पर अधिकारी विद्यार्थियों की शिकायतों का निवारण करते हैं। इसके बाद डीन सुनवाई करते हैं। कहीं सुनवाई नहीं होने पर कुलपति के पास शिकायत आती है। अब विवि ने ओम्बडस्मैन नियुक्त कर दिया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी साइंस के प्रोफेसर आशू शौकीन को विद्यार्थियों की शिकायत का निवारण करने की जिम्मेदारी सौपी गई है। शिकायतों की सुनवाई ऑन व ऑफ लान दोनों मोड में हो सकेगी।
विज्ञापन


कौन है ओम्बडस्मैन
ओम्बडस्मैन एक तरह का लोकपाल है। यह व्यवस्था बनाने में किसी संस्थान विशेष में सहयोगी होता है। या यूं कहें कि एक व्यक्ति जो जांच करता है, रिपोर्ट करता है और शिकायतों का निपटान में मदद करता है। यह व्यक्ति किसी संगठन या व्यवसाय से जुड़ा होता है। यह मरीजों, उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के लिए वकील के रूप में काम करता है। विवि के चुने लोकपाल के पास दस वर्ष का प्रोफेसर का अनुभव है। इसमें से पांच वर्ष प्रशासनिक कार्य का अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहली बार विवि ने किसी बाहरी व्यक्ति को विद्यार्थियों की शिकायतों का निवारण करने के लिए नियुक्त किया है। यह ओम्बडस्मैन विद्यार्थियों की शिकायतों का निपटारा करेगा।
प्रो. राजबीर सिंह, कुलपति, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed