फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   omax city

ओमेक्स सिटी की बिजली लौटी

Sat, 28 Nov 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 28 Nov 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
ओमेक्स सिटी में चल रहा विवाद फिलहाल खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन


गुरुवार को बिजली काटे जाने पर फ्लेट्स मालिकों ने ओमेक्स सिटी संचालक के खिलाफ मोर्चा खोला था। लेकिन बिजली बिल नहीं भरे जाने केकारण निगम प्रशासन ने बिजली काट दी।

देर शाम को स्थानीय लोगों ने एसई से मिलकर कनेक्शन फिर से जोड़ने की मांग थी। इसके बाद ओमेक्स सिटी में बिजली लौटी थी।

ओमेक्स सिटी निवासी आशीष शर्मा ने बताया कि गुरुवार को देर शाम सभी लोग एसई से मिले और अपनी ओर से बिजली बिल की राशि ओमेक्स सिटी संचालकों को देने की बात कही।
विज्ञापन


सबूत के तौर पर रसीदें भी दिखाई गई। एसई ने बिजली बिल जमा नहीं होने की बात कही साथ ही यह भी कहा कि वे इतने परिवारों को अंधेरे में नहीं रख सकते इसलिए कनेक्शन जुड़वा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को ओमेक्स सिटी में बिजली फिर से लौट गई थी।


आशीष शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को फ्लेट्स मालिकों की बैठक हुृई। जिसमें निर्णय लिया गया है कि अब ओमेक्स सिटी संचालक एजेंसी को कोई भी बिजली बिल आदि के पैसे नहीं देगा।


यह बिल ओमेक्स सिटी में रहने वाले लोगों की एक कमेटी के द्वारा जमा कराए जाएंगे। ताकि आगे कोई परेशानी न हो। लोगों ने संचालकों पर वादा खिलाफी का आरोप फिर से लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed