फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Olympians Yogeshwar Dutt angry for saying shaheed to afjalguru

अगर अफजल को शहीद कहेंगे तो हनुमंथप्पा को क्या कहा जाएगा: योगेश्वर दत्त

Wed, 17 Feb 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/ अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 17 Feb 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
Olympians Yogeshwar Dutt angry for saying shaheed to afjalguru
जेएनयू में अफजल गुरु को शहीद बताने वालों पर ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने नाराजगी जताई। योगेश्वर ने नाराजगी जाहिर करते हुए फेसबुक पर एक कविता लिखकर राष्ट्र विरोधी लोगों को करारा जवाब दिया। इसमें कहा गया है कि अगर संसद पर हमले का दोषी अफजल गुरु शहीद है तो हम हनुमंथप्पा को क्या कहेंगे?
विज्ञापन

 
जेएनयू में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को लेकर जहां एक ओर राजनेताओं से लेकर आम लोगों में बहस छिड़ी है वहीं हरियाणा के सोनीपत के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी गुस्सा जाहिर किया। योगेश्वर दत्त ने फेसबुक पर कविता लिखी है, जिसमें जेएनयू प्रकरण को लेकर काफी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


उन्होंने ऐसा करने वालों को चेतावनी और नसीहत तक दी। योगेश्वर ने कविता की शुरुआत करते हुए लिखा है कि ‘गजनी का है तुम में खून भरा जो तुम अफजल का गुण गाते हो, जिस देश में तुमने जन्म लिया उसको दुश्मन बतलाते हो, भाषा की कैसी आजादी जो तुम भारत मां का अपमान करो, अभिव्यक्ति का ये कैसा रूप जो तुम देश की इज्जत नीलाम करो, अफजल को अगर शहीद कहते हो तो हनुमंथप्पा क्या कहलाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लिखा गया है कि ‘इस देश को बर्बाद करने वाली हर आवाज दबनी चाहिए, ये देश तुम्हारा है ये देश हमारा है हम सब इसका सम्मान करें, जिस मिट्टी पे है जन्म लिया उसपे हम अभिमान करें’।


ओलंपियन योगेश्वर की यह कविता फेसबुक पर वायरल हो गई है और इसे 65 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है तो 10 हजार से ज्यादा ने शेयर कर लिया है। इसपर 20 हजार से ज्यादा लोग कमेंट भी कर चुके हैं, क्योंकि इसमें अफजल के पक्ष में आने वाले छात्रों से लेकर राजनेताओं तक पर उनका गुस्सा दिख रहा है।

योगेश्वर कहते है कि हम जिस देश में रहते है, उस देश का सम्मान सबसे पहले होना चाहिए। किसी को हक नहीं कि वह अपने ही देश के खिलाफ कुछ कहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed