फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Olympian Sakshi Malik commented on Bajrang and Vishal controversy

कुश्ती में रार: साक्षी बोलीं- इतना भी नहीं गिरना चाहिए कि बहन-बेटियों का शोषण करने वाले का समर्थन करने लगो

Wed, 27 Sep 2023 07:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 07:22 PM IST
सार

कुश्ती व इससे जुड़ी बड़ी हस्तियां लगातार विवाद में उलझी हुई हैं। साक्षी मलिक ने अब पाेस्ट किया है कि बृजभूषण के चमचों ने एक बार भी न तो बृजभूषण का विरोध किया और न ही कुश्ती संघ का। इनका मकसद सिर्फ महिला पहलवानों और उनके समर्थकों पर कीचड़ उछालना है।

विज्ञापन
Olympian Sakshi Malik commented on Bajrang and Vishal controversy
Sakshi Malik - फोटो : instagram

विस्तार

कुश्ती संघ के अध्यक्ष के बाद बजरंग पूनिया और विशाल कालीरमण की बीच कुश्ती को लेकर चल रहे विवाद में अब ओलंपियन साक्षी मलिक भी उतर आई हैं। महिला पहलवान ने सोशल मीडिया पर एक चैनल पर कालीरमण के परिजनों की ओर से दिए साक्षात्कार की क्लिप व दूसरी ओर कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष मामले में दिल्ली पुलिस की ओर से कोर्ट में सौंपी चार्जशीट से संबंधित एक समाचार पत्र की कटिंग लगाकर पोस्ट डाली है।

विज्ञापन


साक्षी मलिक ने कहा कि इतना भी नहीं गिरना चाहिए कि बहन बेटियों का शोषण करने वाले बृजभूषण का समर्थन करने लगो। यह वे लोग हैं जो खुलेआम बृजभूषण को क्लीन चिट दे रहे हैं जबकि दिल्ली पुलिस कोर्ट में उस पर लगे आरोपों को अपनी जांच में सही बता रही है। हम धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन


हरियाणा के कई गद्दार लोग बृजभूषण से गुप्त मीटिंग करने गए थे। हमें उसी दिन समझ आ गया था कि बृजभूषण हरियाणा में महिला पहलवानों की लड़ाई को कमजोर करने के लिए एक स्थायी विरोधी धड़ा तैयार कर रहा है। बृजभूषण के चमचों ने एक बार भी न तो बृजभूषण का विरोध किया और न ही कुश्ती संघ का। इनका मकसद सिर्फ महिला पहलवानों और उनके समर्थकों पर कीचड़ उछालना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed