फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Old vehicles will be confiscated, police put up special blocks

पुराने वाहन होंगे जब्त, पुलिस ने लगाए स्पेशल नाके

Sat, 20 Nov 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Old vehicles will be confiscated, police put up special blocks
एनजीटी की गाइडलाइन के तहत 10 साल पुराने डीजल व 15 साल पुराने पेट्रोल से चलने वाले वाहनों को पुलिस ने जब्त करना शुरू कर दिया है। इसके लिए हर थाना प्रभारी की मौजूदगी में स्पेशल नाके लगाए जा रहे हैं। एसपी उदय सिंह मीणा का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ लोगाें को पर्यावरण के प्रति लोगाें को जागरूक भी कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एनजीटी द्वारा वायु प्रदूषण को रोकने के लिए एनसीआर क्षेत्र में पुराने वाहनों को चलाने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके तहत 10 साल पुराने डीजल इंजन वाले वाहनों तथा 15 साल पुराने पेट्रोल इंजन वाले वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं है। ऐसे में पुलिस की तरफ से नियमों के तहत वाहन जब्त किए जा रहे हैं। इसके अलावा एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने एरिया में टैक्सी स्टैंड, ऑटो मार्केट, ट्रक यूनियन, गाड़ियों के बिक्री केंद्रों पर जाकर लोगाें को एनजीटी की गाइड लाइन के बारे में अवगत करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed