फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Offline classes will start from 25 in MDU

एमडीयू में 25 से शुरू होंगी ऑफलाइन कक्षाएं

Wed, 24 Nov 2021 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Offline classes will start from 25 in MDU
एमडीयू में 25 नवंबर से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। इसे लेकर कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों, संकायों के अधिष्ठाताओं और विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विभागों में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कक्षाएं लगाई जाएंगी। कक्षाओं में सिर्फ उन्हीं विद्यार्थियों को जाने की अनुमति होगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों या एक डोज लगवाई हो। इसी तरह फिजिकल मोड में कक्षाओं के लिए विभागीय प्राध्यापकों व स्टाफ का टीकाकरण भी अनिवार्य है। छात्रावासों में भी उन्हीं विद्यार्थियों को रहने की अनुमति मिलेगी, जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लगा रखी हैं। प्रो. राजबीर ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक के साथ-साथ भावनात्मक संबल देने के लिए विभागाध्यक्षों को प्रति सप्ताह मेंटर-मेंटी सत्र आयोजित करने को कहा। रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने कहा सभी नियमित विद्यार्थी परिसर में अपने साथ पहचान पत्र जरूर रखें। बिना पहचान पत्र के विद्यार्थियों को परिसर में आने की अनुमति नहीं होगी। चीफ वार्डन ब्यॉज प्रो. रणदीप सिंह राणा व चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. संजू नंदा ने छात्रावासों से संबंधित दिशा-निर्देश साझा किया। अधिष्ठाताओं और विभागाध्यक्षों ने फिजिकल मोड से संबंधित इनपुट दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed