फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Officials should start the work of pending Chief Minister announcements as soon as possible: Deputy Commissioner

अधिकारी लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं का कार्य यथाशीघ्र करवाएं शुरू : उपायुक्त

Thu, 22 Feb 2024 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Officials should start the work of pending Chief Minister announcements as soon as possible: Deputy Commissioner
फोटाे- 22 सीटीके 25
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। अधिकारी लंबित मुख्यमंत्री घोषणाओं का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाएं। वह मुख्यमंत्री घोषणाओं को समय पर पूर्ण करने की दिशा में कार्रवाई करें। वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री घोषणाओं की लंबित मांगों पर समीक्षा के दौरान उपायुक्त अजय कुमार ने अधिकारियों को यह बात कहीं।

उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसी घोषणाओं को इस सूची से हटवाएं जो संभव नहीं है और अन्य सभी लंबित घोषणाओं को यथाशीघ्र शुरू करवाएं। उन्होंने गुढ़ान में पशु अस्पताल, भाली आनंदपुर में पशुपालन औषद्यालय, भाली आनंदपुर से गद्दी खेड़ी सड़क, बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में गुरू गोरखनाथ चेयर स्थापित करने, वीर बहादुर बैरागी स्कूल को मान्यता सहित अन्य लंबित घोषणाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिले में अब तक मुख्यमंत्री द्वारा 405 घोषणाएं की गई है, जिनमें से 256 को पूर्ण कर लिया गया है तथा 97 विकास परियोजनाओं पर कार्य जारी है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने विभाग अनुसार लंबित घोषणाओं की समीक्षा करवाई। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, पशुपालन उपनिदेशक डॉ. सूर्या खटकड़, जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed