{"_id":"644c2b13fd77bb7dfe04bd64","slug":"officers-should-work-for-the-set-goals-of-departmental-committees-deputy-commissioner-rohtak-news-c-17-roh1018-136764-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी विभागीय समितियों के निर्धारित लक्ष्यों के लिए कार्य करे : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी विभागीय समितियों के निर्धारित लक्ष्यों के लिए कार्य करे : उपायुक्त
Sat, 29 Apr 2023 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
.जिला विकास भवन के सभागार में विभिन्न विभागों अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त अजय कुमा
रोहतक। विकास भवन में शुक्रवार को उपायुक्त अजय कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की गठित समितियों के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्य करने की सलाह दी गई।
उन्होंने पुलिस विभाग की एनकॉड समिति के संदर्भ में निर्देश दिए कि वे गांव स्तर पर गठित की गई मिशन टीम की एक सप्ताह में बैठक आयोजित करवाएं, इसमें पुलिस कर्मचारी भी भाग लें।
उपायुक्त ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत गांव, वार्ड एवं उपमंडल स्तर पर मिशन टीमें गठित की गई हैं। जो नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों के साथ-साथ नशा तस्करी में शामिल व्यक्तियों की सूचना एकत्रित करेंगे तथा आगामी आवश्यक कार्र्वाई करेंगे। इसके लिए एनकॉड समिति का गठन किया गया है। उन्होंने श्रम विभाग की समिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बंधुआ मजदूरी एवं बाल मजदूरी की निरंतर निगरानी करें। जिले में बाल मजदूरी का एक मामला पकड़ा गया तथा बाल मजदूर को माता-पिता को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने राजस्व विभाग की आपदा प्रबंधन योजना की समीक्षा करते हुए राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बाढ़ नियंत्रण से संबंधित बैठक का शीघ्र आयोजन करें। वर्ष 2022-23 की आपदा प्रबंधन की योजना तैयार की जा चुकी है तथा अप्रैल माह के बाद वर्ष 2023-24 के लिए आपदा प्रबंधन योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने शिक्षा विभाग की कंडम सामान की नीलामी के लिए गठित समिति की समीक्षा करते हुए स्कूलों में रखें कंडम सामान की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने रेडक्राॅस सोसाइटी की समितियों की समीक्षा करते हुए कहा कि समिति द्वारा गत वित्त वर्ष के दौरान 654 रक्तदान शिविर आयोजित करवाकर 51 हजार 917 यूनिट रक्त एकत्रित किया है।