फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Officers not strictly following Corona rules

कोरोना नियमों का सख्ती से पालन नहीं करवा रहे अधिकारी

Sun, 23 Jan 2022 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Officers not strictly following Corona rules
रोहतक। प्रशासन ने कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं लेकिन उनका कहीं असर नहीं दिख रहा। इसका मुख्य कारण है कि बाजारों में भीड़ नियंत्रण के लिए तैनात अधिकारी नजर नहीं आ रहे हैं। इसको प्रशासन ने गंभीरता के लिया है। एसडीएम रोहतक राकेश सैनी का कहना है कि उपायुक्त के आदेशों का पालन नहीं करना गंभीर मामला है। जल्द ही संबंधित अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा। वहीं, अब नगर निगम की टीम भी सक्रिय नहीं है। जिसका परिणाम है कि बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन हो रहा है। बिना मास्क लोगों की आवाजाही बढ़ती जा रही है, जो काफी चिंता में डालने वाले हालात हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के चलते आए दिन जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए बाजारों में अधिकारियों को तैनात किया गया है मगर अधिकारी भीड़ नियंत्रित करते नजर नहीं आते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि उपायुक्त के आदेश को 12 दिन गुजर चुके हैं मगर कोई भी अधिकारी हकीकत देखने तक बाजार में नहीं निकला है। यही नहीं, शुरू में बाजारों को समय से बंद कराने और कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए निकलने वाली नगर निगम की टीम भी अब सक्रिय नहीं दिखती। इन हालातों की वजह से बाजारों में बेखौफ सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन हो रहा है। लोग बिना मास्क खरीददारी करते नजर आ रहे हैं मगर कोई को भी टोकने और रोकने वाला नहीं है। ये हालात काफी चिंता में डालने वाले हैं।
विज्ञापन

बाजारों में भीड़ नियंत्रण की इनकी है जिम्मेदारी
शौरी मार्केट, रेलवे रोड मार्केट, माल गोदाम रोड मार्केट, सुनारों वाली गली मार्केट व पुरानी अनाज मंडी मार्केट में एनएचएआई के परियोजना निदेशक हनुमंत सांगवान, किला रोड मार्केट व भिवानी स्टैंड मार्केट के लिए वाटर सर्विसिज डिविजन के कार्यकारी अभियंता रामनिवास, चमेली मार्केट, बाबरा बाजार मार्केट, केवलगंज मार्केट व कसाई वाला चौक मार्केट के लिए निर्माण डिविजन संख्या 21 के कार्यकारी अभियंता रघुबीर सिंह, पुरानी सब्जी मंडी मार्केट व कच्चा बेरी रोड़ मार्केट के लिए वाटर सर्विसिज मैकेनिकल डिविजन के कार्यकारी अभियंता मंदीप गुलिया, झज्जर रोड मार्केट, फोटो वाली गली मार्केट व घनीपुरा मार्केट के लिए एचएसबीपीएन के कार्यकारी अभियंता मेहताब सिंह, गोहाना अड्डा मार्केट, निरंकारी मार्केट, गोहाना अड्डा से सुखपुरा चौक मार्केट, माता दरवाजा मार्केट के लिए यूएचबीपीएन की कार्यकारी अभियंता सुमन श्योराण तथा सिविल रोड मार्केट, हुड्डा कॉम्पलेक्स मार्केट, पालिका बाजार मार्केट, सुभाष रोड मार्केट एवं सोनीपत स्टैंड रोड मार्केट के लिए यूएचबीपीएन के कार्यकारी अभियंता गगन पांडेय को तैनात किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नगर निगम की टीम चेकिंग करने जा रही है। कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की रिपोर्ट मिल रही है। चेकिंग अभियान को और तेज किया जाएगा। सख्ती से कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने की हिदायत दी जाएगी।

- डॉ. नरहरि बांगड़, नगर आयुक्त नगर निगम
उपायुक्त ने बाजारों में भीड़ नियंत्रण के लिए अधिकारियों को तैनात किया है। अधिकारी उपायुक्त के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं, तो काफी गंभीर है। जल्द ही संबंधित अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा। यदि फिर भी आदेशों के तहत ड्यूटी नहीं करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
- राकेश सैनी, एसडीएम रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed