फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Obesity and fatty foods are increasing the pain of arthritis patients.

Rohtak News: गठिया रोगी का दर्द बढ़ा रहा मोटापा व वसायुक्त खाना

Sat, 11 Oct 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Obesity and fatty foods are increasing the pain of arthritis patients.
01 डॉ हरमिंद्र सिंह।
अभिषेेक कीरत
विज्ञापन

रोहतक। बढ़ते मोटापे व वसायुक्त खाने के सेवन की वजह से गठिया रोग की समस्या बढ़ती जा रही है। पिछले पांच साल मेें 20 से 25 प्रतिशत गठिया से ग्रस्त मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पुरुष के मुकाबले महिलाओं मेंं गठिया रोग अधिक बढ़ रहा है। ऐसे में स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की जरूरत है।
नागरिक अस्पताल में हर दिन करीब 80 मरीज गठिया की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें 50 से 85 वर्ष तक के मरीज अधिक हैं। महिलाओं में गठिया की समस्या बढ़ती जा रही है। युवाओं में गठिया की समस्या चोट लगने से हो सकती है।
विज्ञापन

डॉ. हरमिंद्र सिंह ने बताया कि गठिया उम्र के अनुसार होता है। इसके तीन स्तर है। पहले स्तर पर ही इलाज लेने पर गठिया को खत्म किया जा सकता है। पहले स्तर में प्रभावित व्यक्ति को सीढ़ियां चढ़ने, बैठने व शरीर में दर्द रहने लगता है। दूसरे स्तर पर ये समस्या बढ़ जाती है। तीसरे स्तर में आपको इलाज लेना ही पड़ता है। इसलिए लक्षण दिखते ही डॉक्टर की सलाह लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
महिलाओं में गठिया की समस्या बढ़ रही
डॉ. हरमिंद्र सिंह ने बताया कि महिलाओं में गठिया की समस्या बढ़ रही है। इसके कई कारण है जैसे बढ़ती उम्र, हार्मोनल बदलाव, शुगर व प्रजनन आदि। जब गर्भवती महिला बच्चे को जन्म देती है तो उसमें कैल्शियम व विटामिन की कमी हो जाती है। ऐसे में कैल्शियम व विटामिन न मिलने में गठिया से ग्रस्त हो सकती हैं।

-------
ऐसे करें बचाव
वसायुक्त खाना खाने से बचें जैसे जंक फूड आदि
मोटापा को कम रखने का प्रयास करें
चीनी व नमक का काम सेवन करें
पोषक तत्वों युक्त सब्जियों व फलों का सेवन करें
हफ्ते में एक उपवास रखें
कैल्शियम व विटामिन डी व बी12 के सेवन का ध्यान रखें
जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें
पहले से शुगर व कैंसर जैसे रोगों का तुरंत इलाज लें
शारिरिक गतिविधियों पर भी ध्यान दें
------
ये लक्षण दिखें तो लें इलाज
चलते हुए घुटनों में दर्द
जमीन पर बैठने पर दिक्कत
शरीर में दर्द व सुस्ती रहे
वजन बढ़ रहा हो तो ध्यान दें
-----
डॉक्टर ने बताया कि कई लोग पार्क में जाकर भी फोन पर लगे रहते हैं। ऐसे में भविष्य में गठिया की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए लोगों को खुद जागरूक होकर मोटापा व वसायुक्त खाने पर ध्यान देकर स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed