{"_id":"67eae14a56cea344aa0f4fc7","slug":"oath-taking-ceremony-of-bar-association-officials-today-cooperation-minister-and-grover-will-be-present-rohtak-news-c-17-roh1020-627014-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज, सहकारिता मंत्री और ग्रोवर रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज, सहकारिता मंत्री और ग्रोवर रहेंगे मौजूद
Tue, 01 Apr 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एक अप्रैल को दोपहर एक बजे होगा। रणबीर सिंह मेमोरियल हॉल में होने वाले इस समारोह में प्रदेश के सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर प्रमुख तौर पर मौजूद रहेंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा के गद्दीनशीन महंत उपाचार्य महामंडलेश्वर कपिलपुरी आशीर्वाद देंगे। यहां प्रधान दीपक हुड्डा, उपप्रधान अजय ओहल्याण, महासचिव राजकरण पंघाल, संयुक्त सचिव डिंपल व लाइब्रेरी इंचार्ज अनिल कुमार को शपथ दिलाई जाएगी।
बार एसोसिएशन के सदस्यों ने नौ मार्च को एसोसिएशन के प्रधान पद पर एडवोकेट दीपक हुड्डा को निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। चूंकि पूर्व प्रधान अरविद कुमार श्योराण को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की अनुशासन कमेटी ने चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। उनका लाइसेंस बार काउंसिल ने 5 वर्ष के लिए निलंबित कर दिया है। इसके बाद 17 मार्च को उपप्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव व लाइब्रेरी इंचार्ज के लिए चुनाव हुआ।
प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि मंगलवार को सुबह 8 बजे से 9 बजे हवन होगा। यहां बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन डाॅ. विजेंद्र अहलावत, नगर निगम रोहतक के मेयर रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता सतीश नांदल और उद्योगपति राजेश जैन भी समारोह की शोभा बढाएंगे। बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के लिए वकीलों का हित सर्वोपरि है। बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों के सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं ताकि बेहतर ढंग से कार्य किया जा सके। इसी