फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Oath administered to vote on 25th

Rohtak News: 25 को मतदान करने के लिए दिलाई शपथ

Sun, 12 May 2024 04:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
Oath administered to vote on 25th
हरियाणा आम्बेडकर संघर्ष समिति पंजीकृत के मुख्य संरक्षक बाबा दुलीचंद नाथ महाराज चांदी वाले ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। वे शनिवार को यहां समिति के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनजीत सिंह दहिया की अध्यक्षता में आयोजित मतदान जन जागरूकता अभियान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम अपनी इस ताकत का सही रूप से इस्तेमाल कर विकास की नई दिशा तय कर सकते हैं। वहीं समिति महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष कौशल्या देवी ने कहा कि सभी मतदाताओं को 25 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की शपथ दिलाई गई। मौके पर समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष नंबरदार राज सिंह, समिति के प्रदेश महासचिव रोहताश अहलावत, कांता देवी, राजबाला देवी, बलवान बाल्मीकि, राजबीर सिंह, रघवीर सिंह दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed