फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   'O Madhusudan, my ignorance is dispelled, now I will act'

‘हे मधुसूदन, मेरा अज्ञान दूर हुआ अब मैं कर्म करूंगा’

Wed, 15 Dec 2021 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
'O Madhusudan, my ignorance is dispelled, now I will act'
श्रीरामरंगशाला में मंगलवार को गीता महोत्सव के सांस्कृतिक कर्याक्रम में राधा कृष्ण पर आधारित सम
रोहतक। गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन श्रीराम रंगशाला धर्म नगरी बन गई। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया। रणक्षेत्र में श्रीकृष्ण-अर्जुन का संवाद ‘हे मधुसूदन, मेरा अज्ञान दूर हुआ अब मैं कर्म करूंगा’, कान्हा की नंदगांव, बरसाना और निधि वन की लीलाओं का मंचन देख दर्शक भक्ति में डूब गए। बच्चों की प्रस्तुति से मंच कभी बृज बना तो कभी धर्म नगरी (कुरुक्षेत्र)। इससे रंगशाला परिसर भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जयंती महोत्सव का शुभारंभ श्रीमद्भागवत गीता हवन-यज्ञ से हुआ, इसमें एडीसी महेंद्रपाल ने आहुति दी। मंच पर विराजमान आचार्य शक्ति देव ने वैदिक मंत्रों और गीता के श्लोकों का उच्चारण किया। उपायुक्त ने कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। रंगशाला के मंच पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मंचन करके श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत कर दिया। धर्म शास्त्र के जानकारों ने जीवन में गीता के महत्व को बताया। इसके बाद छात्राओं ने श्रीकृष्ण के बालपन की शानदार प्रस्तुति दी। जॉन वेस्ले स्कूल की छात्राओं ने समूह नृत्य करके खूब तालियां बटोरी। नितानंद स्कूल के संस्थापक ने गीता का महत्व बताया।
विज्ञापन

केपीएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा ने शिव तांडव स्रोत पर बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिस पर दर्शकों की लगातार तालियां बजती रहीं। नितानंद पब्लिक स्कूल बामनवास की छात्राओं ने मेरा चुनर मंगा दे ओ... पर हरियाणवी नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के अरविंद ने गीता के श्लोकों पर हरियाणवी कविता प्रस्तुत दी। विद्याश्री इंटरनेशनल स्कूल ने श्लोक उच्चारण और श्रीकृष्ण की लीला का मंचन किया। गौड़ ब्राह्मण कॉलेज की छात्रा दीक्षा ने गीता के संस्कृत में श्लोकों का उच्चारण किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ब्राह्मणवास ने श्रीकृष्ण-अर्जुन के संवाद का मंचन किया। शिक्षा भारती स्कूल बहुअकबरपुर के विशाल और मुस्कान ने गीत प्रस्तुत किए। पठानिया स्कूल के बच्चों ने सात मिनट में पूरी महाभारत का मंचन करके दर्शकों को काफी आनंदित किया। केपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागियों को उपायुक्त ने प्रशस्ति पत्र दिए
गीता जयंती महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले स्कूली बच्चों को उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने प्रशस्ति पत्र दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति से महोत्सव काफी प्रभावशाली संदेश देने में सफल रहा है। स्कूली बच्चों ने पूर्वाह्न 11.45 बजे ग्लोबल चेंटिंग गीता श्लोक का उच्चारण किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों द्वारा गीता पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

शोभायात्रा पर जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके शुभारंभ पर जून अखाड़ा के उप आचार्य महामंडलेश्वर कपिलपुरी, महामंडलेश्वर कर्णपुरी, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने गीता ग्रंथ की आरती उतारी। इसके बाद संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। दुर्गा भवन मंदिर से शुरू हुई नगर शोभायात्रा में सबसे आगे ढोल नगाड़े बज रहे थे। शोभायात्रा में श्रीकृष्ण-राधा और शिव-पार्वती की नृत्य करती झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा दुर्गा भवन मंदिर से शांतमई चौक, गोहाना अड्डा, सुभाष रोड, आंबेडकर चौक, सोनीपत स्टैंड से होते पं. श्रीराम रंगशाला पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का रास्ते में कई जगह लोगों ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed