Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Number of corona infected reached 961 in Rohtak, recovery rate reached 60.4

रोहतक में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 961, रिकवरी रेट 60.4 पर पहुंचा

Mon, 13 Jul 2020 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Number of corona infected reached 961 in Rohtak, recovery rate reached 60.4
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। अब तक जिले में 961 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। रविवार को सेक्टर-14 का एसडीओ, सरकारी कॉलेज के लेक्चरर, पीजीआई का कर्मचारी समेत 38 नये मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, राहत यह भी है कि 581 मरीज ठीक हो चुके हैं और हेल्थ विभाग ने रविवार को जिले में दो नये कोरोना के मरीजों की मौत की पुष्टि कर दी है। अब जिले में संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 15 पहुंच गया है। हालांकि इन मरीजों की मौत दो से तीन दिन पहले हो चुकी थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में रविवार को पीजीआईएमएस में दाखिल मरीजों की संख्या 113 व होम आइसोलेशन में चल रहे कोरोना के मरीजों की संख्या 252 बताई है। फिलहाल जिले में 365 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। विभाग का प्रयास है कि इन मरीजों से संक्रमण आगे फैलने से रोका जाए। इसके लिए विभाग आरटी पीसीआर जांच के अलावा हॉट स्पॉट बने एरिया में एंटीजन किट जांच करवा रहा है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला के अनुसार जिले में जहां कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, वहीं पर नये संक्रमित आ रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि होम आइसोलेशन में चल रहे मरीज व उनके परिवारजन बताई गई गाइड लाइन को फॉलो करें। क्योंकि घर में यदि सावधानी नहीं बरती गई तो संक्रमण को फैलने से रोक पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

एक जगह मिलने वाले कई मरीज
सेक्टर 14 : एसडीओ, गृहिणी
इस्माइला : रोहतक के कॉलेज का लेक्चरर, प्राइवेट जॉब करने वाला युवक, छात्र,
काठमंडी : दो छात्र, गृहिणी, कपड़ा व्यापारी
ओल्ड हाउसिंग बोर्ड : गृहिणी, सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी
अनाजमंडी : छात्रा, दुकानदार
यहां-यहां भी मिले संक्रमित
झंग कॉलोनी की गृहिणी, डीएलएफ कॉलोनी में मोबाइल दुकानदार, चमारिया की गृहिणी, शिवाजी कॉलोनी का हार्डवेयर व्यवसायी, विश्वकर्मा में बैंक कर्मचारी, पाड़ा मोहल्ला का कास्मेटिक शॉप संचालक, गृहिणी, जनता कॉलोनी का छात्र, जवाहर नगर का गारमेंट शॉप संचालक, पुरानी सब्जी मंडी का दुकान मालिक, बोहर का पीजीआई कर्मी, जैन जति वाली गली में हुडा कांप्लेक्स का दुकानदार, सनसिटी में फार्मासिस्ट, प्रापर्टी डीलर, कायस्तान मोहल्ला का कपड़ा व्यापारी, तेज कॉलोनी का गोहाना स्टेंड पर कपड़ा शॉप संचालक, आजादगढ़ में सनसिटी का गार्ड, जगदीश कॉलोनी में मानेसर निजी बैंक कर्मचारी, बाबरा मोहल्ला की गृहिणी, जगदीश कॉलोनी का किराना स्टोर संचालक, शिवाजी कॉलोनी में इलेक्ट्रिशियन, महम का छात्र, अग्रसेन कॉलोनी का हार्डवेयर व्यवसायी, भगत सिंह कॉलोनी की गृहिणी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed