फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now women will wake up in the city for cleanliness, nine-member committee formed

शहर में अब महिलाएं जगाएगी स्वच्छता की अलख, नौ सदस्यीय कमेटी गठित

Sun, 29 Aug 2021 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Now women will wake up in the city for cleanliness, nine-member committee formed
स्वच्छता सर्वेक्षण को फिर गति देने के लिए नगर निगम हरकत में आया है। मेयर ने निगम की 9 महिला पार्षदों की एक कमेटी गठित की है, जिसमें आदर्श वार्ड 13 की महिला पार्षद कंचन खुराना को चेयरमैन बनाया गया है। कमेटी सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर शहर में घर-घर जाकर महिलाओं को घर के कचरे से जैविक खाद बनाने के लिए प्रेरित करेगी। शनिवार को माडल टाउन स्थित कम्यूनिटी सेंटर में 50 से 60 महिलाओं के साथ महिला पार्षदों ने मेयर की मौजूदगी में मीटिंग की। मीटिंग में 20 ऐसे परिवारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने जीरो वेस्ट के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2021-22 की तैयारी कर रहा है। इसके लिए फिर से स्वच्छता संबंधी गतिविधियां चलाई जाएंगी। जारूकता अभियान पर नजर रखने व शहर की महिलाओं को जोड़ने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि कमेटी में वार्ड 13 की पार्षद कंचन खुराना को प्रधान, वार्ड 5 से पार्षद गीता को उप प्रधान, वार्ड 16 से पार्षद डिंपल जैन को संयोजक, वार्ड 1 से पार्षद सुमन सैनी, वार्ड 12 से पार्षद मंजू हुड्डा, वार्ड 18 से पार्षद दीपिका नारा, 19 से पार्षद मुक्ता नागपाल, 20 से पार्षद पूनम किलोई व 22 से पार्षद संतोष को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed