फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now three reservoirs will be built at different places

अब अलग-अलग स्थानों पर बनेंगे तीन जलाशय

Mon, 13 Sep 2021 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Now three reservoirs will be built at different places
जल जीवन मिशन योजना के तहत जनस्वास्थ्य विभाग को रॉ-वाटर की भंडारण क्षमता दोगुनी करने के लिए एक ही जगह 60-70 एकड़ जमीन नहीं मिल रही है। इस पर विभाग ने अब अलग-अलग तीन स्थानों पर जलाशय बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए ओमैक्स सिटी के पीछे, बोहर और पहरावर में जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए संबंधित जमीन का दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग ने जलाशय बनाकर पानी की भंडारण क्षमता दोगुनी करने के लिए बोहर, पहरावर व ओमैक्स सिटी के पीछे जमीन चिह्नित की है। चिह्नित जमीन जेएलएन व बीएसबी नहरों के नजदीक हैं, जिससे भंडारण में कोई दिक्कत भी नहीं आएगी। तीनों जलाशय बनते हैं, तो जनस्वास्थ्य विभाग की रॉ वाटर की भंडारण क्षमता 90.88 करोड़ लीटर से बढ़ाकर 180 करोड़ लीटर हो जाएगी। करीब छह लाख आबादी को जनस्वास्थ्य विभाग चार जलघर (मानसरोवर पार्क, झज्जर रोड, देव कॉलोनी व सोनीपत रोड) से पेयजल आपूर्ति करता है। गर्मी में गंभीर पेयजल संकट हो जाता है। इससे निपटने के लिए जल जीवन मिशन योजना के तहत जनस्वास्थ्य विभाग भंडारण क्षमता बढ़ाएगा।
विज्ञापन

जलाशयों की क्षमता
- मानसरोवर पार्क- 21,30,14,450 लीटर
- सोनीपत रोड - 31,07,53,000 लीटर
- देव कॉलोनी - 2,28,50,016 लीटर
- झज्जर रोड - 36,22,24,450
-कुल क्षमता 90,88,41,916 लीटर
एक ही स्थान पर 60-70 एकड़ जमीन नहीं मिलने की वजह से अलग-अलग जलाशय बनाने का फैसला लिया गया है। जेएलएन व बीएसबी के नजदीक बोहर, ओमैक्स सिटी के पीछे व पहरावर में जमीन मिली है, मगर अभी फैसला नहीं हुआ है। जमीन के दस्तावेजों को देखने के बाद ही फैसला होगा, ताकि कोई विवादित जमीन नहीं मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भानुप्रकाश, अधिशासी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed