फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now there is a tinge of inflation in the prices of pulses and spices

Rohtak News: अब दाल-मसलों की कीमतों में लगा महंगाई का तड़का

Tue, 09 Jul 2024 06:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Now there is a tinge of inflation in the prices of pulses and spices
बहादुरगढ़। सब्जियों के दाम बढ़ने के बाद अब दालों के दामों में भी उछाल आया है। दाल, जीरा और हल्दी के अलावा इलायची और दालचीनी के भाव आसमान छू रहे हैं।
विज्ञापन

चने की दाल की फसल हर साल मार्च और अपै्रल में आती है। व्यापारियों का कहना है कि चने की पैदावार मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों में होती है। शुरुआती दौर में मांग कम होने के चलते दाम कम होते हैं। जुलाई और अगस्त में मांग अधिक बढ़ने से रेट भी बढ़ने लगते हैं।

रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के दुकानदार शंकर बंसल ने बताया कि इन दिनों अरहर की दाल की कीमत लगभग 200 रुपये प्रति किलोग्राम है। इसके रेट कई दिनों से स्थिर है लेकिन पिछले महीने 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकने वाली चने की दाल की कीमत अब 115 से 120 रुपये हो गई है। हल्दी के रेट भी बढ़ रहे हैं। मसाला कारोबारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार हल्दी की पैदावार कम हुई है। इसकी वजह से इस बार हल्दी की कीमत ज्यादा है। पिछले साल थोक मार्केट में हल्दी की कीमत करीब 80 रुपये प्रति किलोग्राम थी, लेकिन इस समय इसकी कीमत थोक बाजार में 170 रुपये तक पहुंच गई है। जीरा के रेट में भी 20 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। बड़ी इलायची और दालचीनी के दाम में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बड़ी इलायची का दाम चार हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed