फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now government school students will learn language along with studies

Rohtak News: अब पढ़ाई के साथ भाषा भी सीखेंगे सरकारी स्कूल के विद्यार्थी

Wed, 10 Apr 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 10 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Now government school students will learn language along with studies
विकास सैनी
विज्ञापन

रोहतक। सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों से बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में विद्यार्थियों को पठन-पाठन के साथ भाषाई ज्ञान भी दिया जाना है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने विशेष लैंग्वेज लैब तैयार कराई हैं। शहर के भिवानी रोड स्थित मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में यह लैब लग गई है। अब ट्रेनर व ट्रेनिंग का इंतजार है। इसके बाद विद्यार्थी अंग्रेजी, हिंदी या संस्कृत लैंग्वेज पर भी पकड़ बना पाएंगे।
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को हर तरह से सक्षम बनाने के लिए शिक्षा विभाग कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। पढ़ाई के नए-नए तरीके स्कूल में शैक्षणिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में लैंग्वेज लैब भी बनाई जा रही हैं। इसमें कम्प्यूटर सिस्टम, अच्छी कुर्सियां, स्मार्ट बोर्ड शामिल रहेंगे। जिले के छह मॉडल संस्कृति स्कूलों में ये लैब बन कर तैयार हैं। अब केवल इस लैब को शुरू करना है। इसके लिए ट्रेनर कुछ दिन के लिए विषय संबंधी शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। इस संबंध में स्कूल प्राचार्य ने कंपनी से संपर्क कर जल्द समय दिए जाने की अपील की है। जल्दी ही प्रशिक्षण होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

स्टोरी देखकर पढ़ सकेंगे विद्यार्थी
लैंग्वेज लैब के लिए विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इसमें सामान्य तरीके से पढ़ाई करने के साथ विषय को समझने के लिए चित्र व वीडियो भी दिए गए हैं। इनके साथ ही अभ्यास के लिए भी वाक्य दिए गए हैं। इससे विद्यार्थी के लिए किसी विषय, कहानी या बात को समझना आसान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
स्कूल में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इसे लेकर सभी पूरे उत्साह से जुटे हुए हैं। विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां साइंस, कम्प्यूटर व अन्य लैब मौजूद हैं। नए सत्र में स्कूल को लैंग्वेज लैब भी मिल गई है। यह छह मॉडल संस्कृति स्कूलों को मिली है। जल्दी ही इसे चालू कराया जाएगा।
-ओंकेशन लता, प्राचार्य, मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed