फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now even if the second child is a boy, you will get five thousand rupees: Deputy Commissioner

अब दूसरा बच्चा लड़का होने पर भी मिलेंगे पांच हजार रुपये : उपायुक्त

Fri, 02 Feb 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 02 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Now even if the second child is a boy, you will get five thousand rupees: Deputy Commissioner
रोहतक। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के नियमों में कामगार महिलाओं के दृष्टिगत बदलाव किया गया है। संशोधन के अनुसार अब दूसरा बच्चा लड़का होने पर भी योजना के तहत 5 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। यह राशि गर्भावस्था के दौरान हुए कामगार महिलाओं की मजदूरी के नुकसान की भरपाई और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में पोषण सुनिश्चित करने के लिए प्रदान की जाती है।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता योजना के तहत पहले दूसरा बच्चा लड़की होने पर ही सहायता राशि दी जाती थी। लेकिन सरकार द्वारा अब कामगार महिलाओं को मद्देनजर रखते हुए नियमों में बदलाव किया गया है। लाभार्थी को दो किस्तों के माध्यम से राशि मिलेगी, जिसमें राशि की एक किस्त तो प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने पर तीन हजार रुपये और दूसरी किस्त में दो हजार रुपये बच्चे के टीकाकरण पूर्ण होने पर मिलेगें। आवेदनकर्ता आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर के माध्यम से जानकारी प्राप्त करके आवेदन कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed