फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   'Now cleaning will be done in Adampur, later broom will run in entire Haryana'

‘अभी सफाई आदमपुर में होगी, बाद में पूरे हरियाणा में चलेगा झाड़ू’

Mon, 10 Oct 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
'Now cleaning will be done in Adampur, later broom will run in entire Haryana'
रोहतक। आदमपुर से ही हरियाणा की विधानसभा में आम आदमी पार्टी का खाता खुलेगा। अभी सफाई आदमपुर में होगी। इसके बाद पूरे हरियाणा में झाड़ू चलेगा। मैं यहां आदमपुर के लिए निमंत्रण देने आया हूं। जिनको सबकुछ चाहिए वो एक बार आदमपुर आ जाए। यह कहना है आप कार्यकर्ता अशोक तंवर का। वे रविवार को पार्टी के जोन कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदमपुर व पंचायत चुनाव घोषित हो गए हैं। आप ने सबसे पहले अपना उम्मीदवार तय कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने संघर्ष करने वाले साथी को मौका दिया है। यह साथी जनता के आशीर्वाद से आदमपुर का विधायक होगा। जल्दी ही अन्य पार्टियां भी अपना उम्मीदवार घोषित कर देंगी। पहले उम्मीदवार बनने के लिए लड़ाई होती थी। आप की बढ़ती लोकप्रियता के चलते दूसरों दलों से लोग उम्मीदवार बनने से इनकार कर रहे हैं। फिर भी कोई जोर आजमाइश करना चाहता है तो आजमा ले। अभी 14 तक नामांकन का समय है। जिन्हें अध्यक्ष पद, सीएम कुर्सी, सबकुछ खुद को ही चाहिए तो वे एक बार आदमपुर भी आएं। उन्होंने किसी को हलवा खिलाया था। अब जनता उन्हें हलवा खिलाना चाहती है। जो आएगा, उसकी जमानत जब्त होगी। कांग्रेस फिर तीसरे नंबर पर आएगी। सेटिंग करके चुनाव लड़ने वाले और नहीं चल पाएंगे। अब हरियाणा राजनीति से सेटिंग का दौर भी खत्म होगा। नई शुरुआत होगी। नया नेतृत्व आएगा। उन्होंने कहा कि देश में झाड़ू चल रहा है। अरविंद केजरीवाल का दिल्ली मॉडल लोगों ने स्वीकारा है। आम आदमी पार्टी विकल्प के रूप में उभर कर सामने आ रही है। गुजरात में पिछले 27 साल व देश में आठ साल से भाजपा को लोगों ने देख लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहली बार देखने में आया है कि पंचायत चुनाव किश्तों में हो रहे हैं। नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषद चुनाव कराने में भी देरी की जा रही है। सरकार पता नहीं ऐसा क्यों कर रही है। शायद लोगों की नाराजगी से डरी हुई है। एसजीपीसी बनाने का फैसला सराहनीय है। बस सरकार इनकी शक्ति इन्हीं के पास रहने दें। हरियाणा एसजीपीसी मॉडल व ताकतवर बने। मंडी के हालात खराब हैं। कहीं खरीद समय पर नहीं हो रही है। कहीं खरीद की व्यवस्था ही नहीं है। किसान फसल बेचने के लिए परेशान हैं। सरकार फसल खरीद की बेहतर व्यवस्था बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed