फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now all the work in the municipality will be done under one roof

Rohtak News: अब एक छत्त के नीचे होंगे नपा में सारे काम

Wed, 03 Sep 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 03 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Now all the work in the municipality will be done under one roof
02जेएनडी21-नगर पालिका में बनाया गया हॉल कमरे में सीएफ सी। स्रोत शहरवासी
उचाना। नगर पालिका में आने वाले लोगों को अब अलग-अलग कमरों में चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नगर पालिका के कमरा नंबर 10 में सीएफसी बनाया गया है। यहां पर अलग-अलग कमरों में होने वाले कार्य एक छत्त के नीचे होंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव अशोक कुमार ने बताया कि यहां पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, पीएमएवाई लीज, हाउस टैक्स किराया, मैरिज सर्टिफिकेट संबंधित कार्य होंगे। यहां पर सफाई समस्या को लेकर भी मिला जा सकता है।
विज्ञापन

यहां पर सफाई निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। पहले अलग-अलग कमरों के चक्कर लोगों को अपने कामों को लेकर काटने पड़ते थे। लोगों को एक छत के नीचे ही जो-जो कार्य करवाने हैं उनके काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजीत, अनिल व राकेश ने कहा कि पहले नगर पालिका में अलग-अलग कमरों में जाकर कार्य करवाने पड़ते थे। कभी किसी कमरे में तो कभी किसी कमरे में जाने से समय की बर्बादी भी होती थी। अब एक छत्त के नीचे सभी काम होने के चलते लोगों को फायदा हो रहा है।

कोई भी कागजात संबंधित एवं मकानों के किराया संबंधित काम है तो उस काम को लेकर अलग-अलग चक्कर काटने की जरूरत अब लोगों को नहीं है। एक छत्त के नीचे सभी काउंटर बना कर यहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed