फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Now 8,00,311 voters in all four assembly constituencies of the district

Rohtak News: जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में अब 8,00,311 मतदाता

Fri, 30 Aug 2024 06:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Now 8,00,311 voters in all four assembly constituencies of the district
झज्जर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान पूरा होने के बाद झज्जर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में अब 8,00,311 मतदाता हो गए हैं। इनमें 4,22,552 पुरुष, 3,77,747 महिलाएं और 12 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बहादुरगढ़ में 2,42,025 मतदाता, बादली में 1,86,549 मतदाता, झज्जर (एससी) में 1,89,121 व बेरी में 1,82,616 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दो अगस्त से 27 अगस्त तक हर एक विधानसभा क्षेत्र की संशोधित मतदाता सूची तैयार करने के लिए पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान 16 अगस्त तक नए वोट बनाने, मतदाता सूची में नाम, पता, मोबाइल नंबर, फोटो आदि की त्रुटियां दूर करवाने और मृतक व स्थान छोड़कर जा चुके मतदाताओं के नाम सूची से कटवाने के ऑनलाइन और आफलाइन फार्म जमा करवाए गए थे, जिसके उपरांत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 अगस्त को जारी कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed