फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Notice to 40 dairy owners who are dumping cow dung in sewer, reply sought in two days

Rohtak News: सीवर में गोबर बहा रहे 40 डेयरी मालिकों को नोटिस, दो दिन में मांगा जवाव

Tue, 06 Feb 2024 04:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Notice to 40 dairy owners who are dumping cow dung in sewer, reply sought in two days
रोहतक। कच्चा बेरी रोड पर सीवरजाम की शिकायत पर निगम ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह ज्वाइंट कमिश्नर विजय सिंह कच्चा बेरी रोड पर टीम के साथ पहुंचे और सीवर में गोबर बहाने वाले डेयरी वालों की वीडियोग्राफी करवाई। इसके बाद 40 डेयरी मालिकों को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले ज्वाइंट कमिश्नर राकेश सैनी ने डेयरी मालिकों को नोटिस भेजकर 8 फरवरी तक जवाब मांगा था कि 2002-03 में कन्हेली रोड स्थित डेयरी कांप्लेक्स में प्लाट अलॉट होने के बावजूद शिफ्ट नहीं हुए। डेयरी मालिकों ने कहा कि वहां पर सभी सुविधाएं नहीं हैं। राकेश सैनी का झज्जर एसडीएम के तौर पर तबादला हो गया।
विज्ञापन

कच्चा बेरी रोड पर खड़ी होंगी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली, इनमें डाले डेयरी मालिक गोबर
निगम ने कच्चा बेरी रोड पर गोबर की समस्या का समाधान करने के लिए पांच ट्रैक्टर-ट्राली तत्काल प्रभाव से खड़ी करने का निर्णय लिया है। साथ ही आठ कर्मचारी तैनात किए हैं। मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह की ड्यूटी तय की गई कि वे सुनिश्चित करें कि डेयरियों का गोबर सीवर में न जाकर ट्राली में डाला जाए। जो डेयरी मालिक नियम तोड़ता है, उसका 2 से 10 हजार तक या इससे ज्यादा का चालान काटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्चा बेरी रोड की सीवर जाम की समस्या को खत्म करने के लिए पुख्ता कदम उठाए गए हैं। रोड पर 95 डेयरियां हैं। इनमें से 40 को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा गया है। बाकी को मंगलवार को नोटिस दिए जाएंगे। नाले का काम भी तेजी से किया जा रहा है।
विजय सिंह, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed