फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Not five but eight committees of the House will be formed, the Mayor called a meeting on a holiday

Rohtak News: सदन की पांच नहीं आठ कमेटियां होंगी गठित, छुट्टी के दिन मेयर ने बुलाई बैठकं

Tue, 05 Aug 2025 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 05 Aug 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Not five but eight committees of the House will be formed, the Mayor called a meeting on a holiday
कैनाल रेस्ट हाउस में निगम अ​धिकारियों की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए। स्रोत : नि
रोहतक। नगर निगम के सदन में अबकी बार पांच नहीं आठ कमेटियां गठित होंगी। इसके लिए मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने छुट्टी के दिन 10 अगस्त (रविवार) को सदन की बैठक बुलाई है। वित्त कमेटी के लिए केवल दो पार्षद चुने जाएंगे, बाकी आठ कमेटियों में पांच-पांच पार्षदों को शामिल किया जाएगा। 6 अगस्त को शाम 5 बजे तक पार्षदों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 40 और हरियाणा नगर निगम व्यवसाय उपनियम, 2009 के तहत सदन में कमेटियां गठित करना अनिवार्य है। मुख्यालय की तरफ से निगम प्रशासन को पत्र भेजकर 11 अगस्त तक कमेटियां गठित कर पार्षदों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

ऐसे में सोमवार को मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा से बातचीत कर रविवार के दिन बैठक बुलाई है क्योंकि शनिवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। सोमवार तक मुख्यालय ने कमेटियों की सूची मांगी है। बैठक रविवार को दोपहर 12 बजे जिला विकास भवन के प्रथम तल स्थित सम्मेलन कक्ष में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर की तरफ से जारी पत्र में बताया गया है कि वित्त एवं कांट्रेक्ट कमेटी के लिए दो पार्षदों का चयन होगा क्योंकि मेयर व निगम आयुक्त पहले से वित्त कमेटी के सदस्य हैं। सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर भी कमेटी सदस्य बनेंगी। जल एवं सीवरेज, गृहकर, भवन एवं सड़क निर्माण, शिक्षा एवं समाज कल्याण, सुंदरीकरण, स्वच्छता एवं जन स्वास्थ्य समिति व योजना सुधार एवं संसाधन समिति के लिए पांच-पांच सदस्यों का चयन किया जाएगा।
....
कल तक जमा होंगे कमरा नंबर एक में आवेदन
कमेटियों के सदस्यों को नियमों के तहत आवेदन करना होगा। व्यावसायिक उपनियम 2009 की धारा 24 के अनुसार नामांकन पत्र पर प्रस्तावक या समर्थक पार्षद के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं। व्यक्तिगत तौर पर 6 अगस्त को शाम 5 बजे तक या इससे पहले कमरा नंबर एक में आवेदन जमा करवा सकते हैं।
------------
मनोनीत पार्षद नहीं कर सकेंगे मतदान
सदन में मेयर के अलावा 22 पार्षद हैं। सरकार की तरफ से चार पार्षदों को मनोनीत किया गया हैं। मनोनीत पार्षद बैठक में भाग तो ले सकते हैं लेकिन मतदान नहीं कर सकते। मतदान की नौबत पर 22 पार्षद के अलावा मेयर ही वोट डाल सकेंगे।
--------------
मुख्यालय की तरफ से 11 अगस्त तक सदन की सब कमेटियों का चयन कर रिपोर्ट मांगी गई है। नियमों के तहत बैठक से पांच दिन पहले सूचना जारी करना अनिवार्य है। ऐसे में शनिवार को सदन की बैठक हो सकती थी लेकिन रक्षाबंधन के त्योहार के कारण ऐसा नहीं किया। अब रविवार को कमेटियों का गठन किया जाएगा। सर्वसम्मति से ही पार्षदों के चयन का प्रयास रहेगा।
- रामअवतार वाल्मीकि नगर निगम
.........
मेयर ने की समीक्षा, अक्तूबर से सफाई के लिए नया ठेकेदार आएगा
कैनाल रेस्ट हाउस में मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा, संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह, डीएमसी जितेंद्र सिंह, एटीपी तिलकराज, सफाई निरीक्षक व दूसरे अधिकारी मौजूद रहे।

आयुक्त ने बताया कि सफाई व्यवस्था को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। ठेकेदार को दिन में तीन बार कचरा उठाने की हिदायत दी है। पांच साल के लिए टेंडर ओपन कर दिया गया है जिसके लिए चार एजेंसी सामने आई हैं। टेंडर को 11 अगस्त को सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। अक्तूबर से नया ठेकेदार काम शुरू कर देगा। प्रॉपर्टी टैक्स, प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के लिए मेयर ने हिदायत दी। आंबेडकर चौक के सुंदरीकरण के कार्य की शुरुआत की। साथ ही, हिसार बाईपास, राजीव चौक व सेक्टर-14 के चौक पर भी काम जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed