फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Not a small containment zone, the entire area will be sealed

छोटे कंटेनमेंट जोन नहीं, पूरा इलाका होगा सील

Thu, 25 Jun 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Not a small containment zone, the entire area will be sealed
Not a small containment zone, the entire area will be sealed - फोटो : RohtakCity
कई इलाकों में कोरोना के एक से ज्यादा मामले आने के बाद प्रशासन ने नीति में बदलाव किया है। अगर किसी इलाके में ज्यादा केस आते हैं तो वहां कई छोटे कंटेनमेंट जोन नहीं बनाए जाएंगे। बल्कि, पूरा इलाका सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में उपायुक्त आरएस वर्मा ने कहा कि अब तक जहां कोरोना पॉजिटिव केस आता था, सीमित एरिया को सील कर दिया जाता था। लेकिन अब कई इलाके ऐसे हैं जहां पर एक से ज्यादा मरीज हैं। इस स्थिति में इलाके की अलग-अलग गलियों को सील करने के बजाय पूरे क्षेत्र को सील किया जाएगा। उन्होंने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, पर्चे दर्ज करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन बाजारों में दुकानदार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उनकी भी स्क्रीनिंग करवाई जाएगी। सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए कि संबंधित बाजारों में टीम भेज कर दुकानदारों की जांच करवाई जाए। इसके लिए बाजारों का शेड्यूल जारी किया जाएगा। उपायुक्त ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट से कहा कि वे कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि दिल्ली नंबर की गाड़ियों की विशेष जांच की जाएगी। शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर नाके लगाए गए हैं, दिल्ली से आने वाले हर व्यक्ति की स्क्रीनिंग होगी। रात नौ से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। इस दौरान कोई बाहर घूमता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई दुकानदार एसओपी का उल्लंघन करता है तो उसका चालान काटा जाए। एसपी राहुल शर्मा ने कहा कि सभी प्रवेश द्वारों पर नाके चिह्नित किए गए हैं। जहां स्क्रीनिंग का काम बारीकी से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed