{"_id":"68dc27bb2ab11978d00a9714","slug":"not-a-single-online-registry-was-done-in-the-tehsil-the-portal-is-also-not-operational-rohtak-news-c-17-roh1019-736715-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तहसील में नहीं हुई एक भी ऑनलाइन रजिस्ट्री, पोर्टल भी चालू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तहसील में नहीं हुई एक भी ऑनलाइन रजिस्ट्री, पोर्टल भी चालू नहीं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। तहसील में ऑनलाइन रजिस्ट्री मंगलवार को भी शुरू नहीं हो सकी। न तो किसी ने ऑनलाइन आवेदन किया और न ही पोर्टल अपडेट हुआ है। ऐसे में तहसील में आकर रजिस्ट्री कराने वालों की लंबी लाइन लगी रही।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोमवार को कुरुक्षेत्र के बाबैन तहसील से प्रदेश भर में पेपरलेस रजिस्ट्री का शुभारंभ किया था। योजना के तहत अब आम लोग तहसील के चक्कर काटने के बजाय घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की जांच कर तहसील प्रशासन की तरफ से खरीदार को कागजात भेजे जाएंगे। इके बाद रजिस्ट्री की तिथि तय होगी।
डीआरओ कार्यालय की तरफ से डीड राइटर की आईडी बनवा दी गई है। इसके बावजूद किसी भी व्यक्ति ने ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए आवेदन नहीं किया है। न ही नया पोर्टल अपडेट हुआ है। - रणबीर पांचाल, अध्यक्ष डीड राइटर एसोसिएशन
विज्ञापन
....
तहसील में रजिस्ट्री के लिए अभी ऑनलाइन आवेदन नहीं आया है। 50 के करीब ऑफलाइन रजिस्ट्री हुई हैं। आवेदन आते ही प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - दीपक कुमार, नायब तहसीलदार रोहतक तहसील