{"_id":"663ab680cb602a8893028994","slug":"nominations-of-eight-candidates-including-three-independents-cancelled-27-candidates-in-the-fray-rohtak-news-c-17-roh1019-417942-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तीन निर्दलीय समेत आठ प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, 27 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तीन निर्दलीय समेत आठ प्रत्याशियों के नामांकन रद्द, 27 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव के मैदान में 27 प्रत्याशी रह गए हैं। मंगलवार को जांच के दौरान आठ नामांकन रद्द कर दिए गए। अब वीरवार नौ मई को तीन बजे तक नाम वापसी का समय है।
रोहतक लोकसभा सीट के लिए 34 उम्मीदवारों के 40 नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत 27 उम्मीदवारों के 32 नामांकन पत्र सही पाए गए। 7 उम्मीदवारों के 8 नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए है। उम्मीदवार 9 मई तक नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत त्रुटि पाए जाने पर 8 नामांकन पत्र रद्द किए गए है।
लोकसभा चुनाव को लेकर 34 प्रत्याशियों ने 40 नामांकन दाखिल किए थे। मंगलवार को जांच के दौरान तीन निर्दलीय प्रत्याशियों रेवाड़ी जिले के गांव मंडोला निवासी मुकेश कुमार का फीस जमा न कराने के कारण, रोहतक के निंदाना निवासी दया कृष्ण व झज्जर जिले के गांव बिसान निवासी अनिल कुमार का नामांकन त्रुटियों की वजह से रद्द कर दिया गया जबकि कांग्रेस, भाजपा, जजपा व बसपा प्रत्याशी के कवरिंग प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हो गए। खास बात यह है कि भाजपा के प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा की कवरिंग प्रत्याशी रीटा शर्मा ने दो नामांकन किए थे, जो रद्द हो गए हैं। अब 27 प्रत्याशियों के 32 नामांकन सही पाए गए हैं। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने तीन-तीन व एसयूसीआई प्रत्याशी ने दो नामांकन दाखिल किए हुए हैं।
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत 27 उम्मीदवारों के 32 नामांकन पत्र सही पाए गए। 9 मई तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।
-अजय कुमार, निर्वाचन अधिकारी