फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Nominations of all candidates found valid; election symbols to be allotted today.

Rohtak News: सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही मिले, आज चुनाव चिह्न होंगे आवंटित

Mon, 27 Apr 2026 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Nominations of all candidates found valid; election symbols to be allotted today.
वार्ड तीन से महेश कुमार
सांपला। नगर पालिका चुनाव की नामांकन प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। सोमवार को उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र ठीक पाए गए हैं। मंगलवार को दोपहर तीन बजे के बाद सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। किसी उम्मीदवार को नामांकन वापस लेना है तो वह दोपहर तीन बजे तक नाम वापस ले सकता है।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम अंकिता पवार ने चेयरमैन पद के उम्मीदवारों और शुगर मिल के एमडी व तहसीलदार गुलाब सिंह ने पार्षद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न व अन्य नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान आचार संहिता का पालन करें। निर्धारित स्थानों पर ही बैनर पोस्टर लगाएं और जो रजिस्टर दिया गया है, चुनाव खर्च का ब्योरा उसमें दर्ज करते रहें।
विज्ञापन

चेयरमैन पद के लिए दो महिलाओं सहित 15 और 16 वार्डों से 50 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि चेयरमैन पद से दो तीन लोगों की ओर से फाॅर्म वापस लेने की संभावना है। चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद चुनावी माहौल और गर्म होगा। 10 मई को होने वाले मतदान के अब 13 दिन शेष रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वार्ड तीन में भापजा के उम्मीदवार महेश कुमार के नाम पर बनी सर्वसम्मति
फोटो---
सांपला। वार्ड तीन में सर्वसम्मति बन गई। भाजपा की ओर से उम्मीदवार महेश कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके अलावा, किसी भी व्यक्ति ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं कराया था। सोमवार को निर्वाचन अधिकारी की ओर से नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी के ठीक पाए गए। मंगलवार को उनकी पत्नी सारिका अपना नामांकन वापस लेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed