फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   no need to reservation for jat

जाटों को आरक्षण की कोई जरूरत नहीं

Wed, 13 Nov 2013 11:19 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
 no need to reservation for jat
एक ओर जहां उत्तर भारत में जाटों द्वारा नौकरियों में आरक्षण हासिल करने की
विज्ञापन
जंग लड़ी जा रही है, वहीं अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता इसके पक्ष में नहीं है।

अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं चाणक्य सेना के संयोजक दीपक राठी ने कहा कि जाटों को आरक्षण की कोई जरूरत नहीं है। आरक्षण से देश में किसी जाति का कोई भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इस देश में छह दशक से आरक्षण लागू है। आरक्षण देश में सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का लॉलीपॉप है।  


वे बुधवार को मैना पर्यटक केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में आरक्षण खत्म करके सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे व विकास के लिए देश के हर योग्य नागरिक के लिए पांच साल तक फौज की नौकरी जरूरी होनी चाहिए। फौज ही सही मायने में देश की सेवा करती है। दुनिया के तमाम विकसित देशों में फौज की नौकरी उनके नागरिकों के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आरक्षण के लिए जाटों ने आंदोलन किया, लेकिन जब आरक्षण दिया उसमें वोट की राजनीति के चलते बिश्नोई, त्यागी, रोड एवं सिक्ख जाटों को भी इसमें शामिल कर लिया गया, जबकि उन्होंने आरक्षण मांगा भी नहीं था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed