फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No fire protection arrangements

Rohtak News: आग से बचाव के नहीं इंतजाम

Thu, 02 May 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 02 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
No fire protection arrangements
बादली। गेहूं के सीजन में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। हर साल आग से नुकसान होता है लेकिन, बचाव के लिए इंतजाम नहीं हैं। क्षेत्र में दमकल के वाहन नहीं होने से समस्या बढ़ी है। आग को काबू करने के लिए बहादुरगढ़ और झज्जर से गाड़ी पहुंचती है लेकिन जब तक बहुत देर हो जाती है। इसे लेकर किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों बाढ़सा गांव में लाखों रुपए का तूड़ा और पुराल जलकर जल गए थे उस समय भी किसानों ने बताया कि था कि समय पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच जाती तो लाखों रुपए के नुकसान को बचाया जा सकता था। ऐसे में उपमंडल के किसानों ने फायर ब्रिगेड की मांग जोर पकडऩे लगी है। क्षेत्र के लोगों ने कुछ समय पहले एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। किसानों का कहना है कि आए दिन किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए बहादुरगढ़ और झज्जर से गाड़ी पहुंचती है मगर जब तक आग का तांडव विनाशकारी बन जाता है। किसान होशियार सिंह दरियापुर ने बताया कि बादली में ही एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात करने की मांग की गई है ताकि आगजनी की घटनाओं पर जल्द ही काबू पाया जा सके। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि गेहूं की कटाई पूरा होने तक फायर बिग्रेड की गाड़ी तैनात नही की गई। किसान काला पूर्व सरपंच, बलबीर नंबरदार, शुभराम, सुंदर पंच, जयभगवान, महेन्द्र ने उपमंडल स्तर पर दमकल विभाग की गाड़ी तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन


पहली आगजनी
बाढ़सा गांव स्थित एम्स संस्थान के सामने कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे आग लग गई। सड़क किनारे खड़े पेड़ पौधों और घास-फूस में आग लगी जो कि कुछ ही देर में करीब 500 मीटर तक फैल गई। राहगीरों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना से अवगत करवाया। सूचना मिलने पर बाढ़सा पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग की एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ लेकिन सड़क किनारे में आग से करीब आधा किलोमीटर पर घास-फूस जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि आग खेतों में नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी वारदात
रात के समय अचानक बादली पुलिस थाना के सामने माइनर किनारे आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे दूर-दूर तक फैल गई। कुछ ही देर में आग पुलिस थाना के पीछे खेतों में बढ़ गई। आग को बढ़ता देख दमकल विभा को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना पुलिस थाना के सामने और पीछे हुई। गनीमत यह रही कि आग पुलिस थाना के अंदर तक नहीं पहुंची जिसे रोकने में पुलिस कर्मियों ने सफल प्रयास किया।


तीसरी आगजनी
रात के समय दरियापुर गांव के खेतों में आग लगने से 5 एकड़ गेहूं की फांस जल गई। आग से फांस जलकर राख हो गया। किसानों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाया और टै्रक्टर की मदद से आग को फैलने से रोका। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन जब तक किसानों ने आग पर काबू पा लिया था जबकि 5 एकड़ फांस जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed