फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   No clue about those who demanded extortion from the hotel operator even after 20 days

Rohtak News: होटल संचालक से रंगदारी मांगने वालों का 20 दिन बाद भी सुराग नहीं

Tue, 05 Aug 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 05 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
No clue about those who demanded extortion from the hotel operator even after 20 days
रोहतक। शहर के बड़े कारोबारियों में शुमार सरदार अवतार सिंह डोली से कपिल सांगवान उर्फ नंदू बताकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले आरोपियों का पुलिस 20 दिन बाद भी सुराग नहीं लगा सकी। हालांकि, आरोपियों की तलाश में सीआईए-दो की टीम लगातार दिल्ली पुलिस से संपर्क कर रही है।
विज्ञापन

होटल व पेट्रोल पंप कारोबारी सरदार अवतार सिंह कोचर उर्फ डोली के व्हाट्सएप पर 20 दिन पहले ब्रिटेन के नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को कपिल सांगवान उर्फ नंदू बताकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर बेटा, बेटी व पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत अवतार सिंह ने एसपी नरेंद्र बिजारणिया से की थी।
विज्ञापन

एसपी के आदेश के बाद पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में सीआईए-दो की टीम को लगाई गई थी लेकिन सीआईए की टीम रंगदारी मांगने वालों तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा में निजी कर्मचारी तैनात कर रखे हैं तैनात
अवतार सिंह को अक्सर होटल व पेट्रोल पंप के काम से दिल्ली जाना पड़ता है। इसके लिए रोहतक पुलिस ने उनको काम से दिल्ली जाने के लिए सुरक्षा दी है लेकिन इसके बाद भी अवतार सिंह ने अपनी सुरक्षा में निजी कर्मचारी तैनात कर रखे हैं।

-------------
आरोपियों की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। अभी तक ही बात सामने नहीं आई कि कॉल किसी ने की है। जल्द ही रंगदारी मांगने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
- रविंद्र, पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed