{"_id":"36f993ecae0df472c9333c612eb60764","slug":"no-claim-to-form-the-government-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में सरकार बनाने का दावा नहीं : कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में सरकार बनाने का दावा नहीं : कैप्टन
रोहतक/ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2013 08:53 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि उनकी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बावजूद अपनी ओर से सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगी क्याेंकि पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है।
कैप्टन मंगलवार को अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अभिमन्यु ने कहा कि यदि दिल्ली के उप राज्यपाल ने सबसे बड़ा दल होने के नाते भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया तो पार्टी अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने से पीछे नहीं हटेगी।
अभिमन्यु ने कहा कि आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को इसलिए प्रताड़ित किया जा रहा है कि उसने राबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच हुई जमीन डील को उजागर किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस प्रकरण की आड़ में करोड़ों रुपये के घोटाले को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि भाजपा हाईकमान उन्हें जहां से भी लोकसभा या विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए कहेगी, वह लड़ेेंगे। उन्होंने रोहतक लोकसभा सीट की ओर इशारा करते हुए कहा कि अपनी कर्मभूमि वाली सीट को भाजपा की झोली में डालना उनका नैतिक कर्त्तव्य है।
उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस का दौर समाप्ति की ओर है। चार राज्यों में हुए विधानसभा के चुनावों के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है। इस अवसर पर रमेश बलहारा, रमेश भाटिया, कंवल सिंह सैनी, अशोक खुराना, प्रदीप जैन, रामअवतार वाल्मीकि, आजाद सिंह, भूषण चुघ, प्रवीण नारंग, कपिल नागपाल,सन्नी शर्मा, रामनिवास हुड्डा, राजकुमार कपूर और प्रतिभा सुमन उपस्थित रहे।