{"_id":"6585c98afce2cc5307006e49","slug":"no-arrest-made-even-after-eight-days-in-the-case-of-getting-a-private-bus-installed-at-the-base-by-taking-money-rohtak-news-c-17-roh1019-321138-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अड्डे पर पैसे लेकर प्राइवेट बस लगवाने के मामले में आठ दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अड्डे पर पैसे लेकर प्राइवेट बस लगवाने के मामले में आठ दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं
Fri, 22 Dec 2023 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो ने रिश्वत मांगने के आरोप दर्ज केस में आठ दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं की है। शिकायतकर्ता ने जांच पर सवाल उठाए हैं, जबकि जांच अधिकारी का कहना है कि तथ्यों के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।
भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के रिकाॅर्ड के मुताबिक 12 दिसंबर को राजीव कॉलोनी निवासी आनंद अत्री ने शिकायत दी थी कि उसका प्राइवेट बसों का काम है। आरटीओ के तहत दी गई समय सारणी के हिसाब से वह अड्डे पर अपनी बसों को लगाता है तो सोनीपत अड्डा पर मौजूद कर्मचारी उनकी बसों के समय पर रोडवेज की बसों को लगा देते हैं। इससे पहले वह प्रत्येक बस के 200 रुपये देते रहते थे, लेकिन जब से रुपये नहीं दिए है, वह चालान तक करवा देते हैं। इससे वह काफी परेशान रहने लगा है। इस पर पीड़ित ने एंटी क्रप्शन ब्यूरो रोहतक को रिकार्डिंग दी। ब्यूरो ने रिश्वत मांगने का केस दर्ज किया था, लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं की है। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर सचिव कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर तथ्यों की जांच कर रहे हैं। तथ्यों के आधार पर ही कार्रवाई होगी।