{"_id":"576466584f1c1ba93b11be4a","slug":"new-guidelines-for-the-pension-shall-transfer-policy-soon-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए बनेगी नई गाइडलाइन, ट्रांसफर पॉलिसी भी जल्द: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए बनेगी नई गाइडलाइन, ट्रांसफर पॉलिसी भी जल्द: सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 18 Jun 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई गाइडलाइन से बुढ़ापा पेंशन बनवाने में बढ़ी परेशानियों को सरकार जल्द दूर करेगी। इसके लिए जल्द ही नई गाइडलाइन जारी करके सभी सरकारी बिल्डिंगों पर बोर्ड लगाए जाएंगे। वहीं अपनी मर्जी से पेंशन छोड़ने वालों को सरकार 26 जनवरी को सम्मानित करेगी। राशन कार्ड अपडेट नहीं होने से आने वाली समस्या भी दूर की जाएगी। इसके लिए 1 नवंबर से पहले सभी राशन कार्ड नए बनवाए जाएंगे ताकि कमियां दूर करके उन्हें अपडेट किया जा सके।
रोहतक पहुंचे सीएम खट्टर ने कहा कि आधार कार्ड दिखाकर भी अब पेंशन बनवाई जा सकती है। लेकिन इसके अलावा भी कई नियम बदले जाएंगे ताकि अधिकारी अपनी मनमानी नहीं कर सकें। जल्द ही नई गाइडलाइन जारी की जाएगी और इसका बोर्ड सभी सरकारी विभागों में लगाया जाएगा। सीएम ने कहा कि उनके पास सरकारी विभागों से अधिकारियों व कर्मचारियों के ट्रांसफर की सिफारिश भी काफी आती हैं। लेकिन किसी का ट्रांसफर सिफारिश से नहीं होता है। बल्कि किसी को सिफारिश ही नहीं करनी पड़े, उसके लिए नई पॉलिसी तैयार हो रही है। सभी विभागों के लिए अलग से पॉलिसी होगी, जिस तरह से पिछले दिनों शिक्षा विभाग की बनाई गई है।