फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Neither Baba Saheb's statue was unveiled nor his birth anniversary was celebrated in Khairdi village.

Rohtak News: खैरड़ी गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया न जयंती मनाई

Wed, 15 Apr 2026 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 15 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Neither Baba Saheb's statue was unveiled nor his birth anniversary was celebrated in Khairdi village.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलानौर (रोहतक)। खैरड़ी गांव में डाॅ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने के विरोध में मंगलवार को भी समाज के लोगों ने रोष जताया। यहां बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया गया न ही उनकी जयंती मनाई गई।
कम्युनिटी हाॅल के पास डाॅ. भीमराव आंबेडकर एवं दीनबंधु सर छोटूराम सद्भावना स्थल पर वेदप्रकाश पंच की अध्यक्षता में धरना दिया गया। सरपंच प्रतिनिधि दीपक, तहसीलदार दिनेश कुमार, डीडीपीओ करतार सिंह व धरने पर बैठे पंच मनजीत, पंच वेद प्रकाश, गुलशन तंवर, प्रदीप प्रधान रविदास मंदिर व अन्य की मौजूदगी में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित की गई लेकिन अनावरण नहीं किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से धरना खत्म करने की अपील की गई। इस पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक प्रतिमा खंडित करने वाले दोषियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी, जब तक धरना जारी रहेगा। विरोध स्वरूप रोजाना सुबह 10 से शाम 5 बजे तक धरना दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप तंवर, बलजीत आलडिया, प्रदीप आलडिया, गुलशन तंवर, वेदप्रकाश व समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed