फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Neighbours had no clue that Vicky was a member of Bhau gang

Rohtak News: पड़ोसियों को नहीं थी भनक, भाऊ गैंग का सदस्य था विक्की

Sun, 14 Jul 2024 03:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Neighbours had no clue that Vicky was a member of Bhau gang
रोहतक। खरखौदा में एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया विकास उर्फ विक्की भाऊ गैंग का सदस्य था इस बात की भनक पड़ोसियों को नहीं थी।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब सात बजे विक्की का रोहतक के हिसार रोड स्थित श्मशान घाट में शाम सात बजे अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरा रोहतक पुलिस भी मौजूद रही। विक्की का परिवार रोहतक के शास्त्रीनगर में रहता है।
शुक्रवार को भाऊ गैंग के सदस्य रहे हिसार के आशीष उर्फ लालू, खरड़ निवासी सन्नी और रिढ़ाना निवासी विकास उर्फ विक्की एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में ढेर हो गए थे। इनमें विकास उर्फ विक्की रिढ़ाना का परिवार काफी दिन से रोहतक के शास्त्री नगर कॉलोनी में रहता है। विक्की के पिता जयभगवान की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। उसका बड़ा भाई प्रदीप खेती-बाड़ी करता है और गांव में अपने परिवार के साथ रहता है जबकि उसका छोटा भाई बंटी सिंगापुर में नौकरी करता है। रोहतक में विक्की की दादी, मां नामी देवी और पत्नी शीतल रहती हैं। विक्की की चार साल की एक बेटी जिया भी है।
विज्ञापन


इस घटना की सूचना कॉलोनी में परिवार को शनिवार को लगी तो परिवार के लोग विलाप करने लगे। आसपास के लोग आए तो पता चला कि विक्की मुठभेड़ में मारा गया है और वह भाऊ गैंग का सदस्य था। चूंकि विकास उर्फ विक्की ने कभी किसी को ऐसा नहीं जताया कि वह बदमाश है। ऐसे में घटना के बारे में जानकर हर कोई हैरान था। पड़ोसियों का कहना था कि पूरा परिवार शांति के साथ रहता है और कभी झगड़ा-फसाद भी नहीं किया। विक्की ने भी किसी को परेशान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed