{"_id":"5ef4ec788ebc3e42b9253938","slug":"neighbors-pet-dogs-attacked-the-teenager-rohtakcity-news-rtk5611678114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों के पालतू कुत्ते ने 9 साल के किशोर पर किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसियों के पालतू कुत्ते ने 9 साल के किशोर पर किया हमला, घायल
विज्ञापन
अजीत कॉलोनी में नौ वर्षीय बच्चे पर पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। इसके बाद परिजन उसे नागरिक अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया। घायल के पिता का आरोप है कि पड़ोसी ने रंजिशन सबकुछ करवाया है। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने एक नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के पिता ने बताया कि उसका बेटा घरेलू सामान लेने के लिए स्थानीय दुकान पर गया था। जहां पर पड़ोसी प्रशांत व मीने ने अपने पालतू कुत्ते की जंजीर उसके बेटे की ओर छोड़ दी। जिसके बाद कुत्ते ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। स्थानीय निवासियों ने उसे छुड़वाया और निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने इसे पुलिस केस बताते हुए नागरिक अस्पताल जाने की सलाह दी। इसके बाद बच्चे को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में किशोरी के प्राइवेट पार्ट का कुछ इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने रविवार को ऑपरेशन की बात कह कर उसे छुट्टी दे दी है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी से भी अभद्रता की है। वहीं आरोप है कि आरोपी पक्ष उसके घर पर आकर रुपये लेकर समझौते का दबाव बना रहा है। आरोपी की मां ने समझौता न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
वर्जन ::