फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Neighbors clash over car parking, Major's cousin beheaded

Rohtak News: कार पार्किंग को लेकर पड़ोसी भिड़े, मेजर के चचेरे भाई का सिर फोड़ा

Mon, 06 Mar 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 06 Mar 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Neighbors clash over car parking, Major's cousin beheaded
रोहतक। शहर के शीतल नगर में भागवत कथा के दौरान कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया है। सेना के मेजर का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने न केवल मारपीट की, बल्कि उसके चचेरे भाई विवेक का रॉड मारकर सिर फोड़ दिया। उसके सिर में सात टांके आए हैं। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सेना में मेजर विकास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घर पर भागवत कथा चल रही थी। चार मार्च को घर में भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा था। तभी पड़ोसी वेदप्रकाश हुड्डा अपने छोटे बेटे मोनू के साथ आया। बोला, अपनी गाड़ी हटाओ। छोटे भाई विपिन ने कहा कि, आज गाड़ी खाली प्लाॅट में मत लगाओ। कल यहां पर टेंट लगेगा। मोनू जिद्द पर अड़ गया और गाड़ी को मेजर के घर के सामने ही लगाने लगा। इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी बीच मोनू ने अपने बड़े भाई सोनू हुड्डा को भी बुला लिया। आरोपियों ने मिलकर विपिन को नीचे गिरा दिया। शोर सुनकर चाचा का लड़का विवेक छुड़वाने आया। मोनू हुड्डा अपने घर से लोहे की रॉड लेकर आया और विवेक के सिर में वार कर दिया। जबकि उसके भाई सोनू ने मेजर की कमर व विपिन की गर्दन पर चोट मारी। विवेक खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। उसने भाई को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। मेजर विकास ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कहा है कि वे एक सैनिक होने के नाते कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed