Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Neha of Krishna Akhara Khanpur won gold medal in World Cadet Championship

Rohtak News: कृष्ण अखाड़ा खानपुर की नेहा ने जीता वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक

Fri, 23 Aug 2024 09:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 23 Aug 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
Neha of Krishna Akhara Khanpur won gold medal in World Cadet Championship
साल्हावास। जॉर्डन शहर के अम्मान में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में 57 किलोभार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए खानपुर्द खुर्द के कृष्ण अखाड़ा की पहलवान नेहा सांगवान ने स्वर्ण पदक जीता। नेहा ने वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में जापानी महिला पहलवान त्सुत्सुई को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से हराया।
विज्ञापन

अखाड़ा संचालक कृष्ण पहलवान व कोच सज्जन मंदौला ने बताया कि वह पांच साल से उनके अखाड़े में प्रशिक्षण ले रही है। नेहा सांगवान चरखी दादरी जिले के गांव बलाली की बेटी है। उन्होंने बताया कि नेहा ने वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक विनेश फोगाट सहित सभी महिला पहलवानों के नाम किया है। नेहा ने कहा कि विनेश हमेशा उनके लिए प्रेरणा स्रोत रही हैं। यह खिताब मेरे गांव बलाली और देश की महिला पहलवानों को प्रेरित करेगा। नेहा के पदक विजेता बनने पर व्यायामशाला खानपुर खुर्द में खुशी की लहर है। बेटी पहलवान की उपलब्धि पर सीएलपी पावर प्लांट के राजीव राव, मनबर भंडारी, बनीता, सरपंच कृष्ण खानपुर खुर्द, ब्लाक समिति सदस्य अमित गहलावत ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

नेहा ने बरकरार रखी परिवार की पंरपरा
नेहा सांगवान ने अपने परिवार की पहलवानी की परंपरा को तीसरी पीढ़ी में भी बरकरार रखा है। परिवार में कुश्ती की शुरुआत नेहा के दादा करतार सिंह ने की थी। वह नायब सूबेदार से सेवानिवृत्त हुए। वह अपने समय के जाने माने पहलवान रहे। नेहा के पिता अमित गांव के पूर्व सरपंच हैं और वे भी देहाती दंगल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। अब नेहा ने कुश्ती शुरू की और कई उपलब्धियां अपने नाम की। नेहा ने बताया कि वे अपने दादा करतार सिंह, पिता अमित कुमार, दादी धनपति व मां मुन्नी को ही अपना प्रेरणा स्त्रोत मानती हैं। उनका भाई मोहित भी तीन वर्षों से कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द में कृष्ण पहलवान व कोच सज्जन मंदौला से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed