फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Naveen Jain elected unopposed from Collegium 105, voting in Vaishya Shikshan Sanstha today

Rohtak News: कॉलेजियम 105 से नवीन जैन निर्विरोध चुने, वैश्य शिक्षण संस्था में मतदान आज

Sun, 20 Jul 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 20 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Naveen Jain elected unopposed from Collegium 105, voting in Vaishya Shikshan Sanstha today
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था के कॉलेजियम चुनाव से एक दिन पहले कॉलेजियम 105 से उम्मीदवार भीम देव का आवेदन फर्जी हस्ताक्षर के चलते रद्द कर दिया गया। इसके चलते पूर्व प्रधान नवीन जैन को निर्विरोध चुन लिया गया। रविवार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन

देर शाम मतगणना के बाद परिणाम जारी किया जाएगा। 86 कॉलेजियम के लिए 207 उम्मीदवार मैदान में रहे हैं। शनिवार को कर्मचारियों की फाइनल रिहर्सल हुई।
संस्था परिसर में 87 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चुनाव की विशेष रूप से वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कर्मचारियों को भी फाइनल रिहर्सल में उनकी जिम्मेदारी व चुनावी बारीकियां समझाई गईं। इसका मकसद मतदान के समय किसी तरह की दिक्कत नहीं होना रहा।
विज्ञापन

इधर, प्रत्याशी दिन भर प्रचार में जुटे रहे। कॉलेजियम क्षेत्र में प्रत्याशी लोगों के घर-घर पहुंचे। मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान की अपील की। शाम को प्रत्याशी जीत के आंकड़ों का गणित लगाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी राजेंद्र बंसल ने कहा कि जिला रजिस्ट्रार के फैसले की प्रति मिलने के बाद भीम देव का आवेदन रद्द करते हुए पूर्व प्रधान नवीन जैन को निर्विरोध चुन लिया गया। इस कार्रवाई की सूचना रजिस्ट्रार को भेज दी गई है। जिला रजिस्ट्रार के निर्देश पर दो ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

---------
वैश्य संस्था में चुनाव के चलते प्रवेश के लिए तीन द्वार बनाए गए हैं। इसमें पहला कच्चा बेरी रोड की तरफ से वैश्य कालेज ऑफ इंजीनियरिंग का प्रवेश द्वार है। इसी कैंपस में पार्किग व्यवस्था रहेगी। दूसरा कच्चा बेरी रोड से वैश्य तकनीकी संस्थान का प्रवेश द्वार है। इस ओर से आने वालों के लिए इसी कैंपस में पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है। तीसरा द्वार काठमंडी वैश्य कालेज रोड से सोसायटी प्रवेश द्वार की ओर है। इसकी पार्किंग महारानी लक्ष्मीबाई स्टेडियम में की गई है।
राजेंद्र बंसल, निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed