{"_id":"5d43570a8ebc3e6caa3bb846","slug":"national-champion-boxer-in-the-district-level-sitting-in-the-ring-for-three-hours-rohtak-news-rtk5089583124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय मुकाबले में हारी नेशनल चैंपियन मुक्केबाज, तीन घंटे रिंग में बैठी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय मुकाबले में हारी नेशनल चैंपियन मुक्केबाज, तीन घंटे रिंग में बैठी रही
विज्ञापन
जिला स्तरीय अंडर-19 खेलों में नेशनल चैंपियन बॉक्सर भारती डिस्ट्रिक खेल रही काजल ने मुकाबले में 2-1 से हरा दिया। इसके विरोध में नेशनल खिलाड़ी ज्यूरी के फैसले को गलत ठहरा दिया और तीन घंटे रिंग में बैठी रही। नियमानुसार ज्यूरी में खिलाड़ी का रिश्तेदार या कोच शामिल नहीं हो सकता। आरोप है कि ज्यूरी में शामिल काजल के कोच ने गलत फैसला दिया, जिसके चलते भारती हार गई। वहीं इस मामले की जांच के लिए आई तीन सदस्यीय कमेटी ने दोबारा ट्रायल कराने का आश्वासन दिया, जिस पर सहमति नहीं बन पाई।
प्रदेशभर में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के जिला स्तरीय स्कूली खेलों का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को शहर के पठानिया स्कूल में अंडर-19 के लड़कियों के बॉक्सिंग के मुकाबले खेले गए। स्पर्धा में 48 किलो भारवर्ग में रुड़की स्थित राजकीय विद्यालय की भारती और सुनारिया के राजकीय विद्यालय की काजल के बीच मुकाबला हुआ। ज्यूरी के फैसले के अनुसार इस मुकाबले में काजल ने भारती को 2-1 से हरा दिया। इस परिणाम ने सभी खिलाड़ियों व बॉक्सिंग कोचों को चौंका दिया। भारती के कोच विजय हुड्डा ने ज्यूरी के इस फैसले के विरोध में आपत्ति व्यक्त की। वहीं दूसरी ओर भारती भी ज्यूरी के इस फैसले से संतुष्ट नहीं थी। भारती ज्यूरी के फैसले के विरोध में रिंग में ही बैठ गई। वहां यह लगभग तीन घंटे तक रिंग में बैठी रही। इसके बाद शिक्षा विभाग कार्यालय से तीन सदस्यों की एक कमेटी को मैदान पर भेजा गया। कमेटी ने भारती व उनके कोच को दोबारा मुकाबला करवाने का आश्वासन दिया। वहीं काजल व उनके कोच विनोद कमेटी के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।
सीएम विंडो पर देंगे शिकायत व लगाएंगे आरटीआई : विजय हुड्डा
भारती के कोच विजय हुड्डा ने बताया कि मामले में शिक्षा विभाग की ओर से बनाई गई कमेटी के सदस्य इस मुकाबले को दोबारा करवाने का आश्वासन दे रहे हैं। अगर कमेटी इस मामले मेें उनको न्याय नहीं दिलवा सकी, तो वे इसकी शिकायत सीएम विंडो पर करेंगे। वहीं शिक्षा विभाग में इस मामले में आरटीआई लगाएंगे।
विज्ञापन
5-12 अगस्त तक आयरलैंड में रहेंगी भारतीय टीम का हिस्सा
भारती के कोच विजय हुड्डा ने बताया कि भारती ने कई बार में यूथ कैटेगरी के इंटरनेशनल टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व किया है। भारती 5 से 12 अगस्त तक आयरलैंड में होने वाले इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
ये हैं भारती की उपलब्धियां
- भारतीय बॉक्सिंग संघ की ओर से जारी यूथ रैंकिंग में पहला स्थान
- रुद्रपुर में हुई नेशनल यूथ बॉक्सिंग चैंपियन में गोल्ड मेडल
- सर्बिया में हुए इंटरनेशनल बॉक्सिंग कप में कांस्य पदक
- तुर्की में हुए इंटरनेशनल बॉक्सिंग कप में गोल्ड मेडल
- तीन बार से स्कूली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
- पुणे में हुए खेलो में इंडिया यूथ बॉक्सिंग चैंपयिनशिप में सिल्वर मेडल
- जून 2019 से इंडिया कैंप में पहला स्थान
यह बोले विशेषज्ञ
भारतीय बॉक्सिंग संघ जोकि एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल बॉक्सिंग एम्चयोर (एआईबीए) के नियमों को मानती है। इन नियमों के अनुसार किसी मुकाबले में भाग लेने वाले दोनों बॉक्सरों में से किसी भी बॉक्सर का कोई साथी, रिश्तेदार और कोच, ज्यूरी में शामिल नहीं हो सकता। - भास्कर भट्ट, कोच, भारतीय बॉक्सिंग टीम, यूथ कैटेगरी
मैंने जो फैसला दिया है, वो बिल्कुल सही है। मैं अपने फैसले पर कायम हूं। इस मामले में ज्यूरी के सदस्यों से बात की जाए तो बेहतर होगा। - विनोद, काजल के कोच व मुकाबले में ज्यूरी के सदस्य
इस तरह का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। - मुकेश, सहायक शिक्षा अधिकारी, रोहतक।