{"_id":"6a998cde7c1b37050a0f4b5b","slug":"narration-of-the-divine-pastimes-of-sri-krishna-in-the-shrimad-bhagavata-katha-rohtak-news-c-17-ali1038-914931-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण लीलाओं का वर्णन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण लीलाओं का वर्णन
Thu, 03 Sep 2026 08:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 03 Sep 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
33. झंग कॉलोनी स्थित श्री उमेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु। स्
रोहतक। झंग कॉलोनी स्थित श्री उमेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा मंदिर के 22वें वार्षिक उत्सव और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हो रही है। वीरवार को कथा के पांचवें दिन कथा व्यास मानस पंकज शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया।
शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी मनमोहक बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने भक्तों के प्रति श्रीकृष्ण के प्रेम और करुणा से जुड़े प्रसंग सुनाए। कृष्ण लीला का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा स्थल जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयघोष से गूंज उठा।
शास्त्री ने कहा कि श्रीकृष्ण की लीलाओं में मानव जीवन के लिए गहरे आध्यात्मिक और नैतिक संदेश छिपे हैं। उन्होंने प्रेम, करुणा, धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। शास्त्री ने श्रद्धालुओं से कथा के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --