{"_id":"67be19ef371c4755e408a2f2","slug":"napa-will-seal-the-property-of-those-who-do-not-pay-property-tax-rohtak-news-c-17-roh1019-607067-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वालों की संपत्ति सील करेगी नपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वालों की संपत्ति सील करेगी नपा
विज्ञापन
सांपला 01 : खेड़ी सांपला में नोटिस देती नगर पालिका की टीम ।
सांपला। बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की रिकवरी के लिए नपा ने प्रॉपर्टी सील करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बकायेदारों को नोटिस दिए जा रहे हैं। मंगलवार को तीन बकायेदारों को नोटिस दिए गए।
नपा के एक अधिकारी का कहना है कि अब नगर पालिका ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वालों पर डंडा चलाने का फैसला किया। जिन लोगों ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया है, वह जमा कर दें, वरना उनकी प्रॉपर्टी सील हो सकती है। नगर पालिका ने इन लोगों की लिस्ट तैयार कर ली। नोटिस भेजने का काम भी शुरू कर दिया है।
प्रॉपर्टी का टैक्स जमा नहीं करने वालों से टैक्स वसूलने के लिए नगर निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारी की गई है। उनको एक माह के बाद सरकार को बताना होगा कि कितने ऐसे लोग हैं, जिन्हें अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया और कितने लोगों से टैक्स वसूल कर लिया गया। बाकी के लोगों के खिलाफ नगर पालिका ने क्या कार्रवाई की है। अगर प्रॉपर्टी मलिक ने नोटिस के बाद भी टैक्स जमा नहीं कराया तो नगर पालिका उसकी प्रॉपर्टी सील करेगी। 1 मार्च से इस अभियान को तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
- नरेंद्र कुमार, सचिव, नगर पालिका सांपला