फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NAPA Vice Chairperson Monica Anand assumed charge.

Rohtak News: नपा वाइस चेयरपर्सन मोनिका आनंद ने संभाला पदभार

Wed, 14 Jan 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
NAPA Vice Chairperson Monica Anand assumed charge.
नपा चैयरपर्सन मोनिका आनंद का मिठाई खिलाते मनीष ग्रोवर
कलानौर। कलानौर नगरपालिका में वाइस चेयरपर्सन पद पर मोनिका आनंद ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। नगरपालिका में भवन निरीक्षक के कमरे में वाइस चेयरपर्सन मोनिका आनंद का अस्थाई कार्यालय बनाया गया।
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करवाने के लिए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, रेणु डाबला, जिलाध्यक्ष रणवीर ढाका, मंडल अध्यक्ष कुलदीप कौशिक समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करीब चार महीने पहले पार्टी की ओर से पार्षद प्रियंका पुनियानी को वाइस चेयरपर्सन बनाए जाने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली व जिलाध्यक्ष रणबीर ढाका की तरफ से पत्र जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ पार्षदों के विरोध के चलते मामला अटक गया। प्रियंका पुनियानी वाइस चेयरमैन नहीं बन सकीं। पूर्व मंत्री के समर्थन से मोनिका आनंद का वाइस चेयरपर्सन बनना तय हुआ।

इस घटनाक्रम ने एक बार फिर कलानौर की राजनीति में गुटबाजी व अंदरूनी खींचतान को उजागर कर दिया है। इस मौके पर चेयरपर्सन निर्मला देवी, पार्षद राजकुमार उर्फ राजू फौजी समेत सभी पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed