Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Name and designation will be written near the seat of every officer and employee

Rohtak News: हर अधिकारी और कर्मचारी की सीट के पास लिखा होगा नाम और पद

Fri, 23 Aug 2024 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Name and designation will be written near the seat of every officer and employee
22सीटीके09- नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र काउंटर पर कर्मचारियों के नाम व पद ​लिखने की हिदायत
रोहतक। नगर निगम में हर अधिकारी और कर्मचारी की सीट के पास उसका नाम और पद लिखा होना चाहिए। इससे आम लोगों को पता चलेगा कि वह किस किससे बात कर रहे हैं और अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय हो सकेगी। वीरवार सुबह नगर निगम के नए आयुक्त ब्रह्मजीत सिंह ने औचक निरीक्षण कर यह हिदायत दी।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े नौ बजे नगर निगम आयुक्त निगम कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले नागरिक सुविधा केंद्र में कांउटर पर जांच की। जांच के दौरान आयुक्त ने देखा कि आम लोग काउंटर के सामने खड़े हैं, लेकिन उनको यह पता नहीं कि वह किस कर्मचारी से बात कर रहे हैं। आयुक्त ने मौके पर ही हिदायत दी कि सभी काउंटर पर कर्मचारी का नाम व पद लिखा जाए। इसके बाद आयुक्त टैक्स ब्रांच व बिल्डिंग ब्रांच में पहुंचे। हालांकि ज्यादातर कर्मचारी अपनी सीटों पर मिले।
विज्ञापन


कंप्यूटर से प्रिंट निकाल कर शाम तक चस्पा कर दी गई नाम और पद की पट्टी
आयुक्त की हिदायत के बाद वीरवार शाम पांच बजे तक सभी कर्मचारियों की सीट के पास ही नाम व पद की पट्टी कंप्यूटर से प्रिंट निकाल कर चस्पा कर दी गई। इससे पूर्व निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त भूपेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता मंदीप धनखड़ व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप डी के 150 कर्मचारी भेजे महम, कलानौर व सांपला
निगम आयुक्त निरीक्षण के दौरान निवर्तमान मेयर मनमोहन गोयल व डिप्टी मेयर अनिल के कार्यालय में पहुंचे, जहां अव्यवस्थित ढंग से से बैठी डी ग्रुप की महिला कर्मचारी मिली। जगह न होने के कारण कोई कुर्सी तो कोई टेबल पर बैठकर ही कॉल करके प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करने का कार्य कर रही थी। आयुक्त सिंह ने हिदायत दी कि 400 में से डी ग्रुप का जो कर्मचारी महम, कलानौर व सांपला का रहने वाला है, उनको वहां तीनों नगर पालिकाओं में भेजा जाए ताकि वहां की प्रॉपर्टी स्वयं प्रमाणित करने का कार्य हो सके। 50 कर्मचारियों को इंजीनियरिंग ब्रांच में भेजा गया। जो कर्मचारी रोहतक शहर का रहने वाला है, उनको नगर निगम में रखा जाए। बाकी को वापस जिला प्रशासन के पास भेज दिया जाए।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed