फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   NA

Rohtak News: हरियाणा व ओडिशा के बीच मैच ड्रॉ

Thu, 02 Feb 2023 09:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
NA
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। लाहली स्टेडियम में कर्नल केसी नायडू ट्राफी के तहत हरियाणा व ओडिशा के बीच चल रहा मैच ड्रा रहा। मैच के अंतिम दिन हरियाणा ने 3 विकेट पर 107 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। ओडिशा ने हरियाणा को 293 रनों पर समेट दिया। इसके बाद दूसरी पारी की बल्लेबाजी शुरू की। पहली पारी में ओडिशा ने 225 रन बनाए थे। हरियाणा की टीम क्षेत्ररक्षण करते हुए ओडिशा का एक भी विकेट नहीं ले पाई।
बुधवार को हरियाणा की टीम तीन विकेट पर 107 रन से आगे खेलने मैदान पर उतरी। ओडिशा ने 293 के स्कोर पर पूरी टीम को आउट कर दिया। हरियाणा के बल्लेबाज अनुज ठकराल ही सबसे अधिक 62 रन बना पाए। ओडिशा के गेंदबाज आशुतोष चुरिया ने 23 ओवर में 101 रन देकर सबसे अधिक चार विकेट झटके। अयसकांत साहू ने 18 ओवर में 69 रन देकर तीन विकेट, कृष्णा पलई ने 15.3 ओवर में 50 रन देकर दो विकेट, एन भूयन ने 17 ओवर में 43 रन देकर एक विकेट झटका।
विज्ञापन

इसके बाद ओडिशा ने जीत के लिए अपनी दूसरी पारी की बल्लेबाजी शुरू की। शुरूआती बल्लेबाज ओम व गौरव चौधरी मैदान में उतरे। दोनों ने शाम का खेल समाप्त होने पर 50 रन जोड़े। हरियाणा के गेंदबाजों को जीत के लिए ओडिशा के सभी बल्लेबाजों को 293 के स्कोर से पहले ऑल आउट करना था। विकेट नहीं मिलने के चलते मैच ड्रा घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed