फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mustard is not being procured in many markets of the district including Meham and Kalanaur.

Rohtak News: महम व कलानौर समेत जिले की कई मंडियों में नहीं हो रही सरसों की खरीद

Thu, 10 Apr 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 10 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Mustard is not being procured in many markets of the district including Meham and Kalanaur.
रोहतक। जिले की अनाज मंडियों में बुधवार को नैफेड की खरीद पूरी होने के कारण हैफेड ने सरसों की खरीद शुरू कर दी है। गेहूं की आवक को देखते हुए सरसों की उठान को तेज की गई है। वहीं गेहूं की आवक मंडियों में हर दिन दोगुनी होती जा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को जिले की अनाज मंडियों में 127660 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। वहीं 48660 क्विंटल की खरीद की गई। जबकि 11170 क्विंटल गेहूं की उठान की गई। इसमें से सांपला अनाज मंडी में 30530 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। 14140 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
विज्ञापन

महम अनाज मंडी में 13120 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, लेकिन खरीद नहीं की गई। वहीं रोहतक अनाज मंडी में 39920 क्विंटल गेहूं की आवक हुई व 34510 क्विंटल गेहूं की खरीद और 11170 क्विंटल गेहूं की उठान की गई। कलानौर अनाज मंडी में 7490 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, लेकिन खरीद नहीं की गई। किलोई अनाज मंडी में 20920 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, खरीद नहीं की गई। सांघी में 15200 गेहूं की आवक हुई, लेकिन खरीद नहीं हुई। वहीं बुधवार को जिले की अनाज मंडियों में 16100 क्विंटल सरसों की आवक हुई व 16630 क्विंटल की खरीद और 132790 क्विंटल सरसों की उठान हुई। सांपला मंडी में 125 क्विंटल की आवक हुई, लेकिन खरीद नहीं हुई 24420 क्विंटल सरसों की उठान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलानौर मंडी में 10020 सरसों की आवक 9870 क्विंटल की खरीद और 42550 क्विंटल सरसों की उठान हुई। महम अनाज मंडी में 3710 क्विंटल सरसों की आवक 4940 क्विंटल की खरीद और 55930 क्विंटल की उठान हुई। रोहतक अनाज मंडी में 2230 क्विंटल आवक व 1800 क्विंटल की खरीद और 9870 क्विंटल सरसों की उठान हुई। फसल उठान के साथ ही किसानों को फसल का भुगतान किया जा रहा है।

जिले की अनाज मंडियों लगातार गेहूं और सरसों की खरीद की जा रही है, वहीं सरसों की उठान में तेजी लाई गई है। किसानों को लगातार फसल का भुगतान किया जा रहा है।
बिजेंद्र सोलंकी, एजीएम हैफेड, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed