फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Mustard has more than 8% moisture, no purchase

Rohtak News: सरसों में 8 प्रतिशत से अधिक नमी, नहीं हुई खरीद

Thu, 20 Mar 2025 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Mustard has more than 8% moisture, no purchase
अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। बुधवार को शाम तक चार गेट पास हुए। करीब 50 क्विंटल सरसों बिक्री के लिए किसान लेकर पहुंचे। सरसों में आठ प्रतिशत से अधिक नमी पाई गई। सफाई भी नहीं थी। इस वजह से एजेंसी ने फसल को नहीं खरीदा। मंडी में ही किसानों ने सरसों को सुखाया। किसानों को इसके लिए दो-तीन दिन का और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

किसानों को बताया कि अपनी फसल को साफ और सुखाकर ही बिक्री के लिए मंडी में लेकर आएं। सरसों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 निर्धारित किया गया। पिछले वर्ष समर्थन मूल्य 5650 निर्धारित किया गया था। अभी सरसों का प्राइवेट भाव 5700 के पास है। बाजार भाव और सरकारी भाव में ढाई सौ रुपये तक का अंतर है। कम अंतर के कारण किसान मंडी के बजाय सीधा प्राइवेट लोगों को फसल बेचना शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक बार में 25 क्विंटल सरसों ही बेच सकता है किसान
नियम के मुताबिक, किसान एक दिन में केवल 25 क्विंटल सरसों ही सरकारी भाव पर बेच सकता है। इसके अलावा, सरकारी भाव पर केवल वही किसान फसल बेच सकते हैं, जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी किसान ने पोर्टल पर सरसों की पैदावार का पंजीकरण 25 या 50 क्विंटल से ज्यादा करवाया है। पैदावार भी 25 व 50 क्विंटल से ज्यादा हैं। इस स्थिति में किसान को दो से तीन चक्कर में फसल बेचनी पड़ेगी, क्योंकि एक बार में एक किसान केवल 25 क्विंटल सरसों ही बेच सकता है।

----------
सरसों में नमी की मात्रा आठ प्रतिशत निर्धारित की गई है। किसानों से अपील है कि फसल को अच्छे से साफ और सुखाकर ही लाएं, ताकि नमी की मात्रा अधिक होने पर परेशानी का सामना न करना पड़े।
- दीपक कुमार, इंचार्ज हैफेड सांपला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed